लाइव न्यूज़ :

NExT Exam: नेशनल एग्जिट टेस्ट पर स्वास्थ्य मंत्री मांडविया का बड़ा ऐलान, इस बैच को दी राहत, जानें क्या है नेक्स्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2023 13:54 IST

NExT Exam: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में एक ‘सघन देखभाल इकाई’ की आधारशिला रखने के बाद छात्रों के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि केंद्र और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ऐसा कोई निर्णय नहीं लेंगे जिससे छात्रों में भ्रम पैदा हो।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 'प्रैक्टिस' करने के इच्छुक विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए एक स्क्रीनिंग परीक्षा होगी।2020 बैच को इसके अंतर्गत लाऊंगा।नेक्स्ट इस वर्ष आयोजित नहीं किया जाएगा।

NExT Exam: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 2019 एमबीबीएस बैच नेशनल एग्जिट टेस्ट (नेक्स्ट) के तहत नहीं आएगा और यह अगले बैच से लागू होगा।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में एक ‘सघन देखभाल इकाई’ की आधारशिला रखने के बाद छात्रों के साथ बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि केंद्र और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ऐसा कोई निर्णय नहीं लेंगे जिससे छात्रों में भ्रम पैदा हो।

एनएमसी कानून के अनुसार ‘नेक्स्ट’ एमबीबीएस अंतिम वर्ष के लिए साझा अर्हता वाली परीक्षा होगी जो आधुनिक चिकित्सा की 'प्रैक्टिस' करने के लिए लाइसेंस परीक्षा, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में योग्यता-आधारित प्रवेश तथा भारत में 'प्रैक्टिस' करने के इच्छुक विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए एक स्क्रीनिंग परीक्षा होगी।

नेक्स्ट परीक्षा के बारे में एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए मांडविया ने कहा, ''किसी भी छात्र को किसी भी तनाव से गुजरने की आवश्यकता नहीं है। मैं 2019 बैच को नेक्स्ट के अंतर्गत नहीं ला रहा हूँ। मैं 2020 बैच को इसके अंतर्गत लाऊंगा। नेक्स्ट इस वर्ष आयोजित नहीं किया जाएगा।’’

मंत्री ने कहा, ''दूसरी बात यह है कि मैं अंतिम परीक्षा को नेक्स्ट नहीं मानूंगा। डिग्री दीजिए लेकिन डिग्री देने के बाद रजिस्ट्रेशन तभी होगा जब आप नेक्स्ट उत्तीर्ण कर लेंगे। इसका मतलब है कि नेक्स्ट, नीट के बराबर है।'' उन्होंने कहा, ''हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। छात्रों को कोई तनाव नहीं लेना चाहिए। सरकार और एनएमसी ऐसा कोई निर्णय नहीं लेंगे जिससे छात्रों में भ्रम पैदा हो।''

टॅग्स :मनसुख मंडावियाछत्तीसगढ़एम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम