लाइव न्यूज़ :

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, आ रहा है अब डेल्टाक्रोन, जानिए कितना खतरनाक होगा कोविड का नया यह वैरिएंट

By आजाद खान | Updated: March 23, 2022 16:46 IST

आपको बता दें कि पूरी दुनिया में अब डेल्टाक्रॉन वेरिएंट का खतरा बढ़ रहा है। यह डेल्टा और ओमीक्रोन का हाइब्रिड वेरिएंट है जिस डेल्टाक्रॉन कहा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया में अब डेल्टाक्रोन का असर छा रहा है। फिलहाल इसका असर कुछ ही देशों में पाया गया है। वहीं चीन के कई शहरों में फिर से लॉकडाउन होनी की भी बात सामने आ रही है।

नई दिल्ली: एक तरफ दुनिया के अलग कोनों में जहां डेल्टा और ओमीक्रोन ने पिछले साल कोहराम मचाया था वहीं भारत में भी इसका असर कुछ कम नहीं था। हालांकि यह बात और है कि भारत में इसका प्रकोप कोरोना के मुकाबले कम था। अब जहां हर जगह कोरोना और ओमीक्रोन को लेकर पाबंदियां लगी थी, वहीं कई जगहों से इसमें ढ़ील दिया जा रहा है तो कहीं इन पाबंदियों को पूरा हटा दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों के जेहन में एक सवाल बार-बार आ रहा है कि क्या कोरोना और उसके वैरिएंट का प्रकोप पूरा खत्म हो गया है। 

क्या है यह डेल्टाक्रोन

अभी इस सवाल का जवाब ही नहीं मिला था कि कोरोना क्या पूरा खत्म हो गया है, इस बीच चीन और देशों में कोरोना के बढ़ते मामले सामने आए हैं। चीन ने इसको लेकर कुछ शहरों में फिर से सख्ती दिखाई है और वहां पूरा लॉकडाउन लगा दिया है। बताया जा रहा है कि इस बार डेल्टाक्रॉन वेरिएंट (deltacron variant) का खतरा बढ़ रहा है। यह डेल्टा और ओमीक्रोन का हाइब्रिड वेरिएंट (Hybrid Variant) है जिस डेल्टाक्रॉन कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह नया वैरिएंट पहले से भी ज्यादा घातक है और यह तेजी से फैलता है। 

क्या कहना है जानकारों- वैज्ञानिकों का

मामले के जानकारों का कहना है कि डेल्टाक्रोन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ये अभी यूरोप के कुछ ही देशों में अभी पाया गया है और इस पर और जानकारी जमा करना अभी बाकी है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह कितना असरदार होगा और इससे अभी हम कैसे बच सकते हैं। हालांकि जानकारों का कहना है कि अभी हमें ओमीक्रोन पर ज्यादा फोकस करना चाहिए और कोई भी एहतियाद इसके हिसाब से ही करना चाहिए। हाथों की सफाई, मास्क के लगाने और दूरी रखना जैसे कुछ पुराने ही नियम है जिनका हमें आगे भी पालन करना चाहिए। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaओमीक्रोन (B.1.1.529)हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब