नेहा धूपिया ने दिखाया अपना बेबी बंप, 3 महीने पहले हुई थी शादी, फोटो वायरल

By उस्मान | Updated: August 24, 2018 18:46 IST2018-08-24T18:46:24+5:302018-08-24T18:46:24+5:30

क्‍या आप जानती हैं कि अगर आपके पेट का आकार बार बार बदल रहा हो तो इसका मतलब होता है कि आपका बच्‍चा बड़ा ही एक्‍टिव है।

neha dhupia looks chic as she flaunts her baby bump | नेहा धूपिया ने दिखाया अपना बेबी बंप, 3 महीने पहले हुई थी शादी, फोटो वायरल

फोटो- सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप वाली फोटो शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटो में उनके साथ उनके पति अंगद बेदी नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक मैसेज लिखा है कि 'यह एक नई शुरुआत है'। आपको बता दें कि नेहा और अंगद ने इसी साल 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों के शादी करने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट हैं लेकिन अंगद लगातार इन खबरों को नकारते आए। 

पिछले दिनों खबर आई थी कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने पैरेंट्स बनने की खबर को जल्द कंफर्म करने वाले हैं। इन तस्वीरों के सामने आने से यह बात पूरी तरह कंफर्म हो गई है।हाल ही में फेमिना मिस इंडिया 2018 के एक इवेंट में नेहा के बढ़े हुए वजन और फैटी फेस ने सबका ध्यान खींचा। आखिर इतने कम वक्त में नेहा एकदम से मोटी कैसे हो सकती हैं?

 

क्या कहता है किसी महिला का बेबी बंप
डॉक्टर ऐसा मानते हैं कि आप अपने बेबी बंप के आकार को देख कर होने वाले बच्‍चे के बारे में काफी कुछ जान सकती हैं। डाक्‍टरों का कहना है कि आपका बच्‍चा पेट में बहुत घूमता है। अगर आपके पेट का आकार बार- बार बदल रहा हो, तो इसका मतलब यह होता है कि आपका बच्‍चा बड़ा ही एक्‍टिव है। चलिए जानते हैं कि बेबी बंप से आप बच्चे के बारे में क्या-क्या जान सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इन बातों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

बड़ा बेबी बंप लड़का, छोटा बेबी बंप लड़की 
कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि अगर किसी महिला का बेबी बंप बड़ा यानि पेट तरबूज की तरह निकला है, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपके पेट में लड़की हो। अगर पेट की स्‍थित कुछ ऐसी है कि पेट हल्‍का सा उभरा है तो यह लड़का हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि आपका बेबी अंदर घूमता रहता है।
 
नीचा बेबी बंप लड़का, ऊंचा बेबी बंप लड़की
माना जाता है कि लड़के का भ्रूण, यूट्रस के नीचे वाले भाग से जुड़ा रहता है। इसलिए बेबी बंप नीचे की ओर होता है। यदि आपका बेबी बंपऊंचाई पर है, तो यह बेबी गर्ल है। इसका मतलब है कि बेबी फीटस खुद को यूट्रस के ऊंचे भाग से जोड़ कर रखती है।  

Web Title: neha dhupia looks chic as she flaunts her baby bump

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे