लाइव न्यूज़ :

Dengue prevention: दिल्ली में इस साल डेंगू के करीब 100 मामले, डेंगू से बचाव के लिए अपनाएं ये 8 उपाय

By उस्मान | Updated: September 1, 2021 08:44 IST

2018 में इस अवधि में डेंगू के 107 मामले दर्ज किए गए थे

Open in App
ठळक मुद्दे2018 में इस अवधि में डेंगू के 107 मामले दर्ज किए गए थे।रिपोर्ट के अनुसार अगस्त महीने में 45 मामले सामने आएडेंगू के मच्छर साफ, ठहरे पानी में पनपते हैं

राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू के कम से कम 97 मामले सामने आए हैं। नगर निगम की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एक जनवरी से 28 अगस्त की अवधि के दौरान डेंगू के मामलों की संख्या भी 2018 के बाद से इस साल सबसे अधिक है। 2018 में इस अवधि में डेंगू के 107 मामले दर्ज किए गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार अगस्त महीने में 45 मामले सामने आए, जो दर्ज किए गए कुल मामलों का लगभग 46 प्रतिशत है। डेंगू के मच्छर साफ, ठहरे पानी में पनपते हैं, जबकि मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में भी पनपते हैं। मच्छर जनित रोगों के मामले आम तौर पर जुलाई और नवंबर के बीच दर्ज किए जाते हैं, हालांकि यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है।

नगर निगमों की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 28 अगस्त तक डेंगू के 97 मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी में डेंगू का कोई मामला नहीं आया था, फरवरी में दो मामले, मार्च में पांच, अप्रैल में 10 और मई में 12 मामले आए थे। वहीं, जून में डेंगू के सात मामले और जुलाई में 16 मामले आए थे।

पिछले वर्षों में इसी अवधि में 487 (2016), 604 (2017), 107 (2018), 92 (2019) और 78 (2020) मामले सामने आए थे। हालांकि, शहर में अब तक डेंगू से किसी की मौत की खबर नहीं है। सोमवार को जारी नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार इस साल 28 अगस्त तक मलेरिया के 45 मामले और चिकनगुनिया के लगभग 26 मामले भी सामने आए हैं।

मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया में तेज बुखार होता है और इसलिए डॉक्टरों को लगता है कि लोगों को संदेह हो सकता है कि उन्हें कोविड-19 हो गया है। दिल्ली में नगर निगमों ने मच्छर जनित रोगों के प्रकोप को रोकने के लिए अपने स्तर पर उपाय तेज कर दिए हैं। 

टॅग्स :डेंगू डाइटहेल्थ टिप्सदिल्ली समाचारमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब