लाइव न्यूज़ :

देश में मिजोरम के पुरुषों में कैंसर के मामलों की सर्वाधिक दर: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 20, 2020 15:26 IST

बताया जा रहा है कि यहां तंबाकू का अधिक इस्तेमाल किया जाता है जिससे यह बीमारी तेजी से फैल रही है

Open in App
ठळक मुद्देप्रति एक लाख जनसंख्या में 269.4 की दर से पुरुषों में कैंसरप्रति एक लाख जनसंख्या में 219.8 की दर से महिलाओं में कैंसरआइजोल जिले में महिलाओं में फेफड़े का कैंसर

देश में 2012 से लेकर 2016 तक के बीच पुरुषों में कैंसर की आयु भारित विस्तार दर मिजोरम के आइजोल जिले में सर्वाधिक रही। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई। राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम (एनसीआरपी) 2012-2016 की रिपोर्ट के मुताबिक आइजोल जिले में प्रति एक लाख जनसंख्या में 269.4 की दर से पुरुषों में कैंसर के सर्वाधिक मामले सामने आए।

प्रति एक लाख जनसंख्या में 227.9 लोगों को कैंसर

आइजोल के बाद मेघालय के पूर्वी खासी हिल जिले में प्रति एक लाख जनसंख्या में 227.9 और असम के कामरूप (महानगर) में 213 पुरुषों में कैंसर के मामले सामने आए। मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में प्रति एक लाख जनसंख्या में 219.8 की दर से महिलाओं में कैंसर के सर्वाधिक मामले सामने आए।

कैंसर विस्तार दर (कैंसर इंसिडेंस रेट) प्रति एक लाख पर कैंसर के नए मामलों की संख्या होती है जबकि कैंसर की आयु भारित विस्तार दर (एज एडजस्टेड कैंसर इंसिडेंस रेट) विभिन्न आयु वर्ग में कैंसर के नए मामलों का आयु भारित औसत है।

आइजोल जिले में महिलाओं में फेफड़े का कैंसर ज्यादा

अध्ययन के अनुसार गैर एशियाई देशों के मुकाबले एशिया में आइजोल जिले में महिलाओं में फेफड़े का कैंसर होने की सर्वाधिक दर है और पुरुषों में पेट का कैंसर होने की दर भी सबसे ज्यादा है। तंबाकू से संबधित कैंसर होने के मामले भी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे ज्यादा हैं।

तंबाकू का अधिक प्रयोग है कैंसर की वजह

इस बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान (एनएचएम) के निदेशक डॉ एरिक जोमाविया ने कहा कि मिजोरम में कैंसर के सर्वाधिक मामले सामने आने के पीछे तंबाकू का अधिक प्रयोग और अव्यवस्थित जीवनशैली जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में कैंसर के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एनएचएम के तहत एक कार्यक्रम चलाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आइजोल में 500 करोड़ की लागत से कैंसर का एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित करेगी।  

टॅग्स :कैंसरकैंसर डाइट चार्टहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब