लाइव न्यूज़ :

National Doctor's Day 2023: आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, जीएसटी ने 6 साल पूरे किए, जानें आज इतिहास में क्या-क्या हुआ, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2023 12:04 IST

National Doctor's Day 2023: देश की अर्थव्यवस्था के लिए साल के सातवें महीने का यह पहला दिन इतिहास में अपनी जगह बना गया, जब केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार 2017 में इसी दिन देश में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को अमल में लेकर आई।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की कर प्रणाली में सुधार की दिशा में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण कदम करार दिया गया।कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।

National Doctor's Day 2023: प्रसिद्ध चिकित्सक बिधान चंद्र रॉय की याद में एक जुलाई को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ मनाया जाता है। रॉय पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे थे। उनका जन्मदिन और पुण्यतिथि इसी दिन पड़ती है।

देश की अर्थव्यवस्था के लिए साल के सातवें महीने का यह पहला दिन इतिहास में अपनी जगह बना गया, जब केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार 2017 में इसी दिन देश में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को अमल में लेकर आई। देश की कर प्रणाली में सुधार की दिशा में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण कदम करार दिया गया।

देश दुनिया के इतिहास में एक जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

- 1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।

1852 : सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।

1862 : कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1879 : भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।

1955 : इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।

1960 : अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।

1962 : बिधान चंद्र रॉय का निधन।

1964 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।

1968 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए।

1975 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।

1991 : वारसा संधि भंग की गयी।

1995 : अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाये।

1996 : इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।

1997 : भारत की पहली साईंस सिटी कलकत्ता में खोली गई।

1997 : हांगकांग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।

2000 : लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

2006 : शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।

2017 : भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

गृहमंत्री अमित शाह ने ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ पर शुभकामनाएं दीं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के मौके पर चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता की सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने दुनिया में अहम योगदान दिया है। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं, जो हमारे स्वास्थ्य और खुशहाली की सुरक्षा करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मानवता की सेवा के प्रति चिकित्सकों की अटूट प्रतिबद्धता से हमारी दुनिया में अहम बदलाव आया है और यह जारी रहेगा। चिकित्सकों और जीवनरक्षकों को सलाम।’’ एक अन्य ट्वीट में शाह ने ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस’ पर इन पेशेवरों की सेवाओं की भी सराहना की।

‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) की स्थापना एक जुलाई 1949 को हुई थी। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर, मैं उन सभी प्रतिभाशाली चार्टर्ड अकाउंटेंट को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने पारदर्शी कॉरपोरेट प्रशासन के प्रति अपने समर्पण से उत्कृष्टता के शानदार मानक स्थापित किए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी अर्थव्यवस्था के पहियों को हमेशा गतिशील रखने के लिए आभार।’’

टॅग्स :डॉक्टरजीएसटीनरेंद्र मोदीNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम