National Doctors' Day: क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे? इस अवसर डॉक्टर्स को ये 10 खास मैसेज भेजकर कहें 'थैंक्स'

By उस्मान | Updated: July 1, 2021 08:43 IST2021-07-01T08:24:26+5:302021-07-01T08:43:53+5:30

डॉक्टरों को दूसरा भगवान कहा जाता है, महामारी में अपनी जान की परवाह किये बिना डॉक्टर मरीजों की सेवा कर रहे थे

National Doctors' Day 2021: why celebrate doctors day, theme, history, massages, sms, best wishes, quotes in Hindi | National Doctors' Day: क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे? इस अवसर डॉक्टर्स को ये 10 खास मैसेज भेजकर कहें 'थैंक्स'

नेशनल डॉक्टर्स डे

Highlightsडॉक्टरों को दूसरा भगवान कहा जाता हैमहामारी में अपनी जान की परवाह किये बिना डॉक्टर मरीजों की सेवा कर रहे हैंडॉ. बिधान चन्द्र रॉय की याद में मनाया जाता है यह दिवस

कोरोना वायरस महामारी में जब हम घरों के अंदर बैठे थे, तब डॉक्टर अपनी जान की परवाह किये बिना इस खतरनाक बीमारी से मरीजों की जान बचा रहे हैं। यही वजह है कि डॉक्टरों को दूसरा भगवान कहा जाता है। हर साल एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे (Nationnal Doctors Day) मनाया जाता है। यह दिन डॉक्टरों को शुक्रिया करने का दिन होता है।

डॉक्टर्स डे क्यों मनाया जाता है

यह दिन डॉक्टरों को धन्यवाद कहने का दिन है. डॉक्टर मरीज की बीमारी को दूर करते हैं, उसे मौत के मुंह से बाहर निकाल लाते हैं, इसकी अहमियत को समझते हुए उन्हें एक दिन समर्पित किया जाता है। 

नेशनल डॉक्टर्स डे इतिहास (National Doctor's Day history)

नेशनल डॉक्टर्स डे हर साल 1 जुलाई को ही मनाया जाता है। यह दिन पश्चिम बंगाल के नामी डॉक्टर और यहां के मुख्यमंत्री भी रह चुके डॉ. बिधान चन्द्र रॉय की याद में मनाया जाता है। डॉ. रॉय का जन्मदिन और मृत्यु दिवस दोनों ही 1 जुलाई को होता है। उनका जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ और निशान इसी तारीख को सन् 1962 में हुआ। उनकी याद में सरकार द्वारा साल 1991 में 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाए जाने का ऐलान किया गया।

कौन थे डॉ बिधान चन्द्र रॉय? (Who was Dr Bidhan Chandra Roy)

डॉ. बिधान चन्द्र रॉय पश्चिम बंगाल के जाने माने चिकित्सक थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानी के रूप में भी हिस्सा लिया था। वे पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। डॉ. रॉय ने लगातार 14 सालों तक बतौर मुख्मंत्री पश्चिम बंगाल की जनता की सेवा की। वे 'ब्राह्मो समाज' के भी सदस्य थे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में उनका बड़ा नाम था। उनकी इतनी सारी उपलब्धियों के चलते ही सरकार ने उनके नाम 'डॉक्टर्स डे' मनाने का फैसला किया।

National Doctor's Day Slogan in Hindi

जब आप एक बीमारी का इलाज करते है,
तो पहले मन का इलाज करते है।

स्वास्थ्य लाभ में दवायें हमेशा जरुरी नहीं होती है,
इसके लिए विश्वास भी जरुरी होता है।

निदान (Diagnosis) अंत नही है,
लेकिन अभ्यास की शुरुआत है।

National Doctor's Day Wishes in Hindi

अक्सर डॉक्टर ने बीमारियों में अधिक आशंका जताई है।
दवाओं में संदेह, बीमारियों के रूप में भय पैदा करता है।

वह आदमी डॉक्टर नही है,
जो खुद बीमार हो गया हो।

चिकित्सा कभी-कभी स्वास्थ्य छीन लेती है और कभी-कभी स्वस्थ कर देती है

नर्स भी एक डॉक्टर के पर्चे के बिना सुविधा, सहानुभूति और देखभाल नहीं दे सकती

National Doctor's Day Quotes in Hindi

जब एक बीमारी के लिए बहुत से उपचार का सुझाव
दिया जाता है तो इसका मतलब यह है
कि उसे ठीक नहीं किया जा सकता है।

एक आदमी की उसकी बीमारी के खिलाफ
इच्छा को बनाये रखना दवा की सबसे उत्तम कला है।

National Doctor's Day Messages In Hindi

एक अच्छा डॉक्टर एक लम्बे पर्चे की बजाय लंबी सलाह देता है।

बीमारी का निदान अंत नहीं है बल्कि अभ्यास की शुरुआत है। 

वो व्यक्ति डॉक्टर नहीं हो सकता जो खुद बीमार हो

डॉक्टर से कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए, उससे अपनी बीमारी से जुड़ी कोई भी बात मत छिपाओ

संसार में डॉक्टर ही है जिसे इंसान आस भरी नजरों से देखता है, जैसे वो भगवान से दुआ कर रहा है

स्वास्थ्य लाभ में दवाएं हमेशा जरूरी नहीं होती हैं इसके लिए विश्वास भी जरूरी होता है

दवाओं में संदेह, बीमारियों में अधिक आशंका पैदा कर देता है

National Doctor's Day Thank You Messages In Hindi

आपका प्यार मुस्कान,
आपका उपचार टच,
आपकी नमी आंखें और आपकी देखभाल आवाज।
हम उन्हें याद करते हैं
इस शुभ चिकित्सक दिवस पर।
हमेशा हमारे लिए रहने के लिए धन्यवाद।

आप जैसे लोग असली नायकों हैं
मेरा जीवन बनाने के लिए डॉक्टर धन्यवाद
ऐसा एक सुंदर एक।

यह मुश्किल हो गया होगा
जीवन में मेरी बाधाओं को पारित करने के लिए
आपकी सहायता और सहायता के बिना।
आप जैसे लोग असली नायकों हैं।
एक बार फिर आपका धन्यवाद।

National Doctor's Day Messages, Slogan, Quotes In English

1) Doctors Day SMS to let your doctor know what a great diffe

2) Dawn of relief, obliging, caring, tolerant, omniscient, reasonable. Happy doctor’s day

3) Dawn of relief
Obliging
Caring
Tolerant
Omniscient
Reasonable

4) Doctors prescription for you.
A little smile for breakfast.
Laughs for lunch.
Happiness for dinner.
Doctors fee? An sms when you are free.  

5) It is Your deed
That makes us feel proud
It’s great to have a doctor in the family.
Wish you a very

Web Title: National Doctors' Day 2021: why celebrate doctors day, theme, history, massages, sms, best wishes, quotes in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे