लाइव न्यूज़ :

Nagpur lockdown: नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन, जानें महाराष्ट्र में कोरोना केस बढ़ने के 2 बड़े कारण

By उस्मान | Updated: March 11, 2021 15:19 IST

जानिये महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने दोबारा रफ्तार क्यों पकड़ी है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना का नया रूप के फैलने से बढ़े मामलेइस साल एक दिन में सबसे अधिक मामले बुधवार कोनागपुर के अलावा कई जिलों में फैल रहा है कोरोना

महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है. पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 22,854 मामले आये। मंत्रालय के अनुसार नये मामलों में सबसे अधिक 13,659 मामले (देश में कुल मामलों का करीब 60 प्रतिशत) महाराष्ट्र से है। 

महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 1710 नए मामले सामने आए थे। नागपुर में 173 दिन बाद इतनी बड़ी तादात में नए केस सामने आए थे। अब राज्य सरकार ने नागपुर में 15 से 21 मार्च तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. 

महाराष्ट्र के अलावा केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से लगातार कोविड-19 के ज्यादा मामले आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश में सामने आए कुल मामलों में इन छह राज्यों की हिस्सेदारी 85.91 प्रतिशत रही। 

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कुल 126 लोगों ने दम तोड़ा हैं मंत्रालय ने बताया कि मौत के नए मामलों में 82.54 प्रतिशत मामले छह राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 54 लोगों की मौत हुई। इसके बाद पंजाब में 17 और केरल में 14 लोगों की मौत हुई। 

कोरोना के नए रूप से बढ़ी मामलों की संख्या

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, महाराष्ट्र के अमरावती जिले में कोरोना के नए रूप का पहला मामला 18 फरवरी को मिला था. इसके बाद से अमरावती और आसपास के जिलों में मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। 

अमरावती मंडल में पाँच जिले शामिल हैं - अकोला, अमरावती, बुलदाना, यवतमाल और वाशिम। सभी पांच जिलों में पिछले कुछ हफ्तों के दौरान मामलों की संख्या अधिक दर्ज की गई है. 

राज्य सरकार के सलाहकार डॉ. सुभाष सालुंके ने कहा कि उन्हें डर है कि नए रूप का प्रसार नागपुर से औरंगाबाद तक हो सकता है। राज्य के 36 जिलों में से 16 जिलों ने पिछले कुछ हफ्तों में मामलों की संख्या में तेजी देखी गई है. 

कोविड दिशा-निर्देशों का उल्लंघन

ऐसा माना जा रहा है कि कोविड-19 दिशा-निर्देशों की अवहेलना के कारण मामलों की संख्या में हाल ही में वृद्धि हुई है। मामलों की बढ़ती संख्या पर प्रशासन ने लोगों के लिए सख्त दिशा-निर्देश पेश किए हैं। 22 फरवरी को, अमरावती के जिला प्रशासन ने एक सप्ताह के कर्फ्यू की शुरुआत की। 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को पहले ही आगाह किया था कि अगर कोविड मानदंडों का पालन नहीं किया जाता है तो वह लॉकडाउन के लिए मजबूर हो जाएंगे।

महाराष्ट्र में इस साल एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इस साल एक दिन में सबसे अधिक 13,659 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22,52,057 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 54 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 52,610 हो गई है।

राज्य में पिछले साल आठ अक्टूबर को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,395 मामले सामने आए थे। उसके बाद से संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही थी। बुधवार को 9,913 लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 20,99,207 हो गई है।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 99,008 है। मुंबई में कोविड-19 रोगियों की संख्या बढ़कर 3,37,134 हो गई है। और पांच रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 11,515 तक पहुंच गई है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियानागपुरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब