लाइव न्यूज़ :

मुंह के दर्दनाक छालों को कुछ ही मिनटों में जड़ से खत्म कर सकती हैं ये 10 चीजें

By उस्मान | Updated: August 7, 2019 17:06 IST

mouth ulcer treatment in hindi: छालों का दर्द केवल वही जानता है, जिसे कभी मुंह में छाले हुए हों। इससे ठीक से चबाना, इसका स्वाद लेना तथा निगल जाना कठिन हो जाता है और न ही पाचन क्रिया सक्रिय रह पाती है।

Open in App

मुंह के छाले (Mouth ulcers) बहुत तकलीफदेह होते हैं। इनमें बहुत तेज जलन और दर्द होता है। मुंह के छाले आपके मुंह के किसी भी मुलायम ऊतक, मुंह के ऊपर या निचली सतह, होंठ और गाल पर या आपके मसूड़ों के तल पर हो सकते हैं। कभी-कभी छाले भोजन नली तक पहुंच जाते हैं। पीड़ित का खाने-पीने से लेकर बोलना तक हराम हो जाता है।

छालों का दर्द केवल वही जानता है, जिसे कभी मुंह में छाले हुए हों। इससे ठीक से चबाना, इसका स्वाद लेना तथा निगल जाना कठिन हो जाता है और न ही पाचन क्रिया सक्रिय रह पाती है। मुंह के छाले कई कारणों से हो जाते हैं। कई बार ये पेट साफ न होने की वजह से, हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ने की वजह से, चोट लग जाने से, पीरियड्स की वजह से हो सकते हैं।

मुंह के छालों से राहत पाने के उपाय अगर आप भी छालों की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं, तो अब घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल कर आप कुछ ही मिनटों में छालों में राहत पा सकते हैं।

1) आंवलायदि आप छालों की समस्या से अक्सर परेशान रहते है तो इस से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका यह होगा कि रोजाना आप आंवले का सेवन करें, जिसमे विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है जो हमारे पाचन क्रिया को सही ढंग से संचालित करती है यदि पाचन क्रिया सही रहे तो हमारा पेट साफ रहता है। आंवले में पाया जाने वाला विटामिन सी संतरे के रस से 20 गुना ज्यादा असरदार होता है। इसलिए आपको रोजाना आंवले का सेवन करना चाहिए जो आपको मुंह के छालों से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेगा।

2) आक का दूध, पुदीने के पत्ते, हरड़ इस रोग के लिए आक के दूध की कुछ बूंदें निकालें। इसे एक चम्मच शहद में मिलाएं। मुंह में लगाने से जरूर लाभ होगा। थोड़ा-सा हरा पुदीना, इतना ही सूखा धनिया तथा मिश्री। तीनों को एक साथ मुंह में डालकर चबाएं। पूरा लाभ मिलेगा। मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए डिनर करने के बाद छोटी हरड़ चूसें। छालें गायब होने लगेंगे।

3) शहतूत का रस, तरबूज के छिलके शहतूत का रस भी छाले दूर करता है। एक-एक घूंट करके आधा गिलास एक समय लें। ऐसी दो खुराक रोज लेवें। आराम मिलेगा। यदि तरबूज का मौसम हो तो इसके छिलके जलाएं। राख तैयार करें। इस राख को लगाने से छालें नहीं रहेंगे।

4)  जामुन, तुलसी के पत्ते, टमाटर का रस  मुंह के छाले खत्म करने के लिए जामुन के पत्ते लें। इन्हें धोकर पीसें। छानें। इस पानी (रस) से कुल्ले करें। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का रस निकालें। इस रस में इतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं। इस पानी से कुल्ला करें। आराम होगा। तुलसी की ताजा पांच पत्तियां लें। इन्हें धोएं। चबाएं। खूब बारीक चबाकर निगलें। इसपर पानी तीन-चार घूंट धीरे-धीरे पी लें। आराम आयेगा।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब