लाइव न्यूज़ :

मानसून में जहर के समान हैं ये 6 हेल्दी चीजें, किडनी, लीवर, आंतों को डैमेज कर सकती है तीसरी चीज

By उस्मान | Updated: July 30, 2019 17:57 IST

Monsoon Diet Tips: मानसून में खाने-पीने की कुछ चीजें आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस मौसम में पाचन तंत्र बहुत कमजोर हो जाता है।

Open in App

मानसून के इस मौसम में एक तरफ जहां गर्मी से थोड़ी राहत मिली है वहीं इस मौसम में कई तरह की समस्याएं भी हो जाती हैं। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, वायरल, हैजा के अलावा खुजली, दाने, रूखापन, टैनिंग, फोड़े-फुंसी, मुंहासे, फंगल इन्फेक्शन जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं का भी बड़ा खतरा होता है।

इसके अलावा मानसून में खाने-पीने की कुछ चीजें आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस मौसम में पाचन तंत्र बहुत कमजोर हो जाता है। यही वजह है कि इस मौसम में खाने-पीने को लेकर थोड़ी भी लापरवाही आपको बहुत बीमार कर सकती है। 

1) पत्तेदार सब्जियांइसमें कोई शक नहीं है कि पत्तेदार सब्जियां स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, मानसून के दौरान पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। पत्तियों में मौजूद नमी, गंदगी और कीचड़ से पेट में इन्फेक्शन का खतरा होता है। अगर खा भी रहे हैं, तो उन्हें पकाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से धोना लेना चाहिए। 

2) सी फूड मानसून मछली और झींगुरों के प्रजनन का मौसम है, इसलिए इस समय सी फूड्स से बचना चाहिए। अपनी लालसा को पूरा करने के लिए चिकन और मटन ही खाएं। हालांकि अगर सी फूड आपको ज्यादा ही पसंद है, तो सुनिश्चित करें कि आप केवल इसकी ताज़ी किस्म का ही सेवन करें और इन्हें अच्छी तरह पकाने के पकाएं।

3) मशरूम इस सब्जी से आपको बारिश के मौसम में खाने से बचना चाहिए। मशरूम नम मिट्टी में उगते हैं और खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से साफ करना पड़ता है। लेकिन उन पर संक्रमण और बैक्टीरिया के विकास का जोखिम मॉनसून में बहुत अधिक है जो उन्हें इस सूची में लाता है। मानसून में मशरूम को पूरी तरह से खाने से बचना सबसे अच्छा है और सलाद में इनका सेवन न करें।

4) आममानसून में गलती से भी आम का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, आम में एक गर्म प्रकृति होती। फलों का राजा आम इस मौसम में वात और कफ दोषों को बढ़ाता है जिससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 

5) दहीजो लोग पहले से ही साइनसाइटिस से पीड़ित हैं, उन्हें इस डेयरी उत्पाद से सख्ती से दूर रहना चाहिए। साइनसाइटिस कुछ भी ठंड के साथ बिगड़ता है और दही या चाट शरीर में कफ को और बढ़ा सकता है।

टॅग्स :मानसून हेल्थ टिप्स हिंदीहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत