लाइव न्यूज़ :

वेबसाइट रेंट पर दिला रही है ब्वॉयफ्रेंड, दी गारंटी- लड़कियों को मिलेगी पूर्ण संतुष्टि

By उस्मान | Updated: August 29, 2018 16:20 IST

हाल ही में www.rentabf.in नामक एक नई वेबसाइट लॉन्च हुई है। इस वेबसाइट के जरिए आप महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे शहर में रेंट पर बॉयफ्रेंड ले सकती हैं।

Open in App

हाल ही में www.rentabf.in नामक एक नई वेबसाइट लॉन्च हुई है। इस वेबसाइट के जरिए आप महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे शहर में रेंट पर बॉयफ्रेंड ले सकती हैं। इसे लॉन्च करने वालों का कहना है कि इस वेबसाइट के जरिए तनाव और अवसाद से पीड़ित महिलाओं को मदद मिलेगी। इतना ही नहीं इसका RABF नाम से एक मोबाइल ऐप भी शुरू किया गया है। जब आप इस वेबसाइट पर जाएंगे, तो देखेंगे कि यहां कुछ 22 से 25 साल के कुछ हैंडसम लड़कों की फोटो दी गई है, जिन्हें आप सेलेक्ट कर उनसे मिल सकती हैं और उनके साथ समय बिताने की कीमत भी जान सकती हैं। 

पूर्ण संतुष्टि मिलने का दावा

वेबसाइट पर अबाउट अस का कॉलम पढ़ने पर पता चलता है कि यहां ऐसी लड़कियों को मदद मिल सकती है, जो तनाव या अवसाद से गुजर रही हैं। यानी कम पैसे खर्च करके उन्हें उनकी पसंद का कोई लड़का मिल सकता है जिसके साथ वो ट्रेवल, आउटडोर फन, रिलैक्स, कैफे विजिट, लंच, डिनर आदि कर सकती हैं। सबसे मजे की बात कि यह लड़का कोई मॉडल, सेलेब्रिटी या कॉमन मैन हो सकता है। कुल मिलाकर आप पैसे खर्च करके फुल एन्जॉय कर सकती हैं। वेबसाइट पर पूर्ण संतुष्टि देने का वादा भी किया गया है।

महिलाओं को तनाव और उदासी से मिलेगी राहत

इस योजना को तैयार करने वाले 29 वर्षीय कौशल प्रकाश के अनुसार, इससे तनाव से पीड़ित महिला और पुरुष दोनों को इससे उभरने में मदद मिलेगी। इससे रोजगार मिलने के साथ-साथ तनाव और चिंता से गुजर रहे लोगों को ऐसा साथी मिलेगा जो दूसरे व्यक्ति आशा के साथ आत्मविश्वास और खुशी दे सके। 

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरएबीएफ 'साइकेट्रिक कंसल्टेशन' भी प्रदान करता है। इसके लिए आपको 15-20 मिनट की बातचीत के लिए 500 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। यहां आपकी बातचीत प्रोफेशनल साइकेट्रिस्ट से कराई जाएगी।

टॅग्स :मुंबईहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल