लाइव न्यूज़ :

हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए हरसंभव इंतजाम किये जाएंगे :नड्डा

By भाषा | Updated: April 23, 2019 18:11 IST

Open in App

देश में मेनिनजाइटिस के वैक्सीन की कमी की खबरों के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा है कि हज यात्रियों को वैक्सीन मुहैया कराने के लिए सभी बंदोबस्त किये जाएंगे। दरसअल वैक्सीन बनाने वाली एक मात्र कंपनी को पिछले साल उत्पादन रोकने को कहा गया था। ऐसा उसके पोलियो वैक्सीन में मिलावट का पता चलने के बाद किया गया था।

नड्डा ने सोमवार को स्वास्थ्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वैक्सीन की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं विश्वास दिलाता हूं कि हज यात्रियों को वैक्सीन मुहैया कराने के लिए सभी बंदोबस्त किये जाएंगे।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार टीकों का उत्पादन करने वाली और सरकार को इनकी आपूर्ति करने वाली एकमात्र कंपनी से पिछले साल सितंबर में मनुष्यों के लिए बनने वाले सभी टीकों का उत्पादन रोकने को कहा गया था।

सूत्रों ने कहा कि गाजियाबाद की कंपनी बायोमेड प्राइवेट लिमिटेड पर प्रतिबंध के बाद मंत्रालय हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए समय पर वैक्सीन का इंतजाम करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। इस साल जुलाई में करीब 1.27 लाख लोग हज पर जा सकते हैं। इस बाबत स्वास्थ्य मंत्रालय को कम से कम 1.9 लाख डोज का इंतजाम करना होगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम