लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 65 नए मामले, 1 जनवरी से अब तक कुल मामले 814 हुए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2025 23:22 IST

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 65 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस साल एक जनवरी से अब तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 814 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Open in App

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 65 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस साल एक जनवरी से अब तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 814 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इन 65 मामलों में से 31 पुणे से, 22 मुंबई से, नौ ठाणे से, दो कोल्हापुर से और एक नागपुर से है। राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या वर्तमान में 506 हैं, जबकि 300 लोग ठीक हो चुके हैं।

र्ष की शुरुआत से अब तक आठ लोगों की इस बीमारी से मृत्यु हो चुकी है, जिनमें से सात को अन्य बीमारियां भी थीं। मुंबई में एक जनवरी से अब तक कुल 463 मामले सामने आए हैं, जिनमें से जनवरी और फरवरी में एक-एक, अप्रैल में चार और मई में 457 मामले सामने आए हैं। मार्च में महानगर में कोई मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में 2025 में 11,501 मामलों की जांच की गई, जिनमें से 814 संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी मामले हल्के प्रकृति के हैं और मरीजों को नियमित उपचार दिया जा रहा है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह