लाइव न्यूज़ :

Low Blood Pressure को तुरंत कंट्रोल करने का सबसे आसान उपाय

By उस्मान | Updated: September 12, 2018 12:55 IST

हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन को लेकर लोग अक्सर बात करते हैं लेकिन जब बात लो ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन की होती है, तो बहुत से लोग इसके लक्षणों और प्रभावों के बारे में नहीं जानते हैं।

Open in App

हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन को लेकर लोग अक्सर बात करते हैं लेकिन जब बात लो ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन की होती है, तो बहुत से लोग इसके लक्षणों और प्रभावों के बारे में नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि अक्सर लोगों को यह नहीं पता होता है कि वे इससे पीड़ित हैं। चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना इसके आम लक्षण हैं। लो ब्लड प्रेशर दिमाग में ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को बहने से रोक सकता है। अगर समय रहते इसके लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए तो आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

लो ब्लड प्रेशर के कारण Low Blood Pressure Causes

डिहाइड्रेशन बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। यदि आप उन लोगों में से एक हैं जो आसानी से डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं, तो आपको अवश्य ही सतर्क होना चाहिए। इससे बचने के लिए आपको पानी के साथ-साथ अन्य तरल पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए। 

गर्भावस्थायदि आप गर्भवती हैं, तो आपको ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक हो सकता है। इसलिए आपको नियमित रूप से चेकअप कराते रहना चाहिए और चक्कर आना या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

दिल की समस्याएंदिल से जुड़ी कुछ समस्याएं आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकती हैं। इस स्थिति में आपको चेकअप करना चाहिए और समय रहते इस बीमारी से बचने का लिए इलाज करना चाहिए।  पोषक तत्वों की कमी कुछ पोषक तत्वों जैसे बी-12 और आयरन की कमी के कारण  एनीमिया हो सकता है, जो बदले में लो ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। 

ब्लड प्रेशर से बचने के उपाय Low Blood Pressure Treatmentबहुत से लोग बहुत कम नमक खाते हैं। आपको बता दें कि बहुत कम नमक खाने से लो ब्लड परेशर की समस्या हो सकती है इसलिए संतुलित मात्रा में नमक का सेवन करें। इसके लावा आपको खूब पानी पीना चाहिए। पानी शरीर के सामान्य कामकाज के लिए बहुत जरूरी है। यह बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाता है।

 

लो ब्लड प्रेशर के लिए घरेलू उपाय Low Blood Pressure Home Remediesरोजाना एक कप कच्चे चुकंदर का जूस पिएं। यह लो ब्लड प्रेशर के लिए परफेक्ट उपाय है। इसके अलावा आप एक कप हार्ड कॉफी भी पी सकते हैं। कुछ एक्सपर्ट बादाम के पेस्ट को गुगुने पानी के साथ लेने की सलाह भी देते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत