Low Blood Pressure को तुरंत कंट्रोल करने का सबसे आसान उपाय

By उस्मान | Updated: September 12, 2018 12:55 IST2018-09-12T12:55:30+5:302018-09-12T12:55:30+5:30

हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन को लेकर लोग अक्सर बात करते हैं लेकिन जब बात लो ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन की होती है, तो बहुत से लोग इसके लक्षणों और प्रभावों के बारे में नहीं जानते हैं।

Low Blood Pressure symptoms, causes, treatments and home remedies | Low Blood Pressure को तुरंत कंट्रोल करने का सबसे आसान उपाय

फोटो- पिक्साबे

हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन को लेकर लोग अक्सर बात करते हैं लेकिन जब बात लो ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन की होती है, तो बहुत से लोग इसके लक्षणों और प्रभावों के बारे में नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि अक्सर लोगों को यह नहीं पता होता है कि वे इससे पीड़ित हैं। चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना इसके आम लक्षण हैं। लो ब्लड प्रेशर दिमाग में ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को बहने से रोक सकता है। अगर समय रहते इसके लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए तो आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

लो ब्लड प्रेशर के कारण Low Blood Pressure Causes

डिहाइड्रेशन 
बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। यदि आप उन लोगों में से एक हैं जो आसानी से डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं, तो आपको अवश्य ही सतर्क होना चाहिए। इससे बचने के लिए आपको पानी के साथ-साथ अन्य तरल पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए। 

गर्भावस्था
यदि आप गर्भवती हैं, तो आपको ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक हो सकता है। इसलिए आपको नियमित रूप से चेकअप कराते रहना चाहिए और चक्कर आना या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

दिल की समस्याएं
दिल से जुड़ी कुछ समस्याएं आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकती हैं। इस स्थिति में आपको चेकअप करना चाहिए और समय रहते इस बीमारी से बचने का लिए इलाज करना चाहिए। 
 
पोषक तत्वों की कमी 
कुछ पोषक तत्वों जैसे बी-12 और आयरन की कमी के कारण  एनीमिया हो सकता है, जो बदले में लो ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। 

ब्लड प्रेशर से बचने के उपाय Low Blood Pressure Treatment
बहुत से लोग बहुत कम नमक खाते हैं। आपको बता दें कि बहुत कम नमक खाने से लो ब्लड परेशर की समस्या हो सकती है इसलिए संतुलित मात्रा में नमक का सेवन करें। इसके लावा आपको खूब पानी पीना चाहिए। पानी शरीर के सामान्य कामकाज के लिए बहुत जरूरी है। यह बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाता है।

 

लो ब्लड प्रेशर के लिए घरेलू उपाय Low Blood Pressure Home Remedies
रोजाना एक कप कच्चे चुकंदर का जूस पिएं। यह लो ब्लड प्रेशर के लिए परफेक्ट उपाय है। इसके अलावा आप एक कप हार्ड कॉफी भी पी सकते हैं। कुछ एक्सपर्ट बादाम के पेस्ट को गुगुने पानी के साथ लेने की सलाह भी देते हैं। 

Web Title: Low Blood Pressure symptoms, causes, treatments and home remedies

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे