लाइव न्यूज़ :

Long Covid: कोरोना से ठीक होने के बाद भी महसूस हो रहे हैं 6 गंभीर लक्षण, 'लॉन्ग कोविड' लक्षणों को ठीक करने के 6 उपाय

By उस्मान | Updated: December 12, 2020 10:04 IST

लॉन्ग कोविड लक्षणों का घरेलू इलाज : कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई हफ़्तों या महीनों तक लक्षण महसूस हो सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के ठीक हुए मरीजों हफ्तों तक महसूस होते हैं लक्षणघरेलू उपायों के जरिये लक्षणों से पाई जा सकती है राहतलक्षण गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से मिले

कोरोना वायरस के अधिकतर लक्षण 3-4 सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं और यही वजह है कि लोग जितनी जल्दी वायरस की चपेट में आ रहे हैं, उतनी जल्दी ही ठीक भी हो जा रहे हैं। लेकिन हर मामले में ऐसा नहीं होता है। कुछ लोगों को काफी दिनों बाद भी लक्षण महसूस होते रहते हैं। इस स्थिति को 'लॉन्ग कोविड' कहा जाता है। 

लॉन्ग कोविड में लक्षण कई हफ्तों तक रह सकते हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि लक्षण उन लोगों को को भी प्रभावित कर सकते हैं जिन्हें कोविड के हल्के ही लक्षण हैं। 

पहले के अध्ययनों से यह भी पता चला है कि लॉन्ग कोविड की उपस्थिति उन लक्षणों से भी निर्धारित की जा सकती है जो रोगी अक्सर संक्रमण के पहले सप्ताह में विकसित होते हैं। चलिए जानते हैं कि लॉन्ग कोविड के कुछ लक्षण और उनसे राहत पाने के घरेलू उपाय।  थकान जो लोग कोरोना से पीड़ित हैं वे थकान महसूस कर सकते हैं। यह लक्षण हल्के या मामूली कोविड लक्षण वालों को भी विकसित हो सकता है। कुछ तो यह भी कहते हैं कि संक्रमण के बाद थकान और थकावट को ठीक होने में सबसे अधिक समय लगता है।

अपने शरीर को पर्याप्त आराम देना और इसे महत्वपूर्ण बनाने के लिए आवश्यक बहुत सारे तरल पदार्थ देना महत्वपूर्ण है। एक अच्छी डाइट लें और ठीक होने के बाद ही कोई काम करें। 

मांसपेशियों में दर्द लॉन्ग कोविड के लक्षणों में थकान, सुस्ती, मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी भी शामिल है। ठीक होने के बाद भी अगर फिर से, शरीर में दर्द बढ़ने लगे तो सतर्क हो जाएं। कुछ रोगियों को मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है। 

मांसपेशियों में दर्द और थकान से बचने के लिए आराम करें और हेल्दी डाइट लें। आप खूब तरल पदार्थों का सेवन करें और शरीर की मसाज भी बेहतर उपाय हो सकता है। 

खांसी ऊपरी श्वसन पथ में वायरल लोड होने से आपको 5-6 सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी हो सकती है। यह खांसी सूखी या गीली दोनों हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको बार-बार भाप, गरारे करना, हर्बल चाय और विटामिन-सी से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। इससे लक्षणों से लड़ने और तेजी से ठीक होने में मदद कर सकते हैं।

सांस लेने में कठिनाईसांस लेने में तकलीफ, या सांस लेते समय किसी भी तरह के दर्द या परेशानी का अनुभव कोरोना के लक्षणों के खराब होने का संकेत हो सकता है। यह छाती और फेफड़ों के मार्ग पर अतिरिक्त दबाव डालता है, इसलिए सांस की तकलीफ और सीने में दर्द आमतौर पर अनुभव किया जा सकता है। 

यही वजह है कि कुछ रोगियों को अपने ऑक्सीजन के स्तर की लगातार निगरानी करने, परेशानी के संकेत देखने और ऑक्सीजन सपोर्ट मशीन जैसे श्वासयंत्र और सांद्रण का उपयोग करने के लिए कहा जाता है।

ब्रेन फॉग कोरोना वायरस सीधे तौर पर दिमाग को प्रभावित कर सकता है। ब्रेन फ्रॉग ऐसी बीमारी है जिसमें आपके सोचने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। आप हमेशा कन्फ्यूज फील करते हैं।

आप जो सोचते हैं और जो बोलते हैं दोनों में उसमें अंतर आने लगता है। यही वजह है कि डॉक्टर मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्ट-कोविड जांच और एक्सरसाइज के महत्व पर जोर दे रहे हैं।

नींद नहीं आनाएक और सामान्य लक्षण जो कोरोना रोगियों को परेशान करता है वह अनिद्रा या पुरानी नींद की समस्या है। लगभग आधे ठीक मरीज इसकी शिकायत करते हैं।

ध्यान का अभ्यास करना, शांत करना, हर्बल चाय का सेवन, लगातार आराम करना जीवन को कम तनावपूर्ण बनाकर नींद को बढ़ावा दे सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब