LMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2026 20:11 IST2026-03-10T20:05:24+5:302026-03-10T20:11:34+5:30

Lokmat Maharashtrian of the Year Awards 2026: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दिग्गज अभिनेता आमिर खान, विक्की कौशल और राज्य भर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

LMOTY 2026 Dr Gyandev Chopde honored brilliant achievements medical field lokmat maharashtrian of the year in rest of maharashtra health see video Vicky Kaushal Amir khan | LMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

Lokmat Maharashtrian of the Year Awards 2026

HighlightsLokmat Maharashtrian of the Year Awards 2026:Lokmat Maharashtrian of the Year Awards 2026:Lokmat Maharashtrian of the Year Awards 2026:

मुंबईः महाराष्ट्र का सबसे बड़ा और चर्चित कार्यक्रम, बहुप्रतीक्षित लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2026, आज आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दिग्गज अभिनेता आमिर खान, विक्की कौशल और राज्य भर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

इस अवसर पर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव अश्विनी भिडे द्वारा मुंबई को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों से चिकित्सा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े धामनगांव स्थित एसएमबीटी मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। 

उन्होंने पिछले 22 वर्षों से दुर्लभ आनुवंशिक रोगों पर काम किया है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 15,000 रोगियों और उनके परिवारों की सेवा की है। वे डाउन सिंड्रोम केयर एसोसिएशन के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वे पिछले 20 वर्षों से विभिन्न सशक्तिकरण कार्यक्रमों के माध्यम से डाउन सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्तियों और उनके परिवारों की सहायता कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान समारोह मंगलवार, 10 मार्च को गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विशेष इंटरव्यू प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान लिए। यह इस वर्ष के समारोह का खास आकर्षण रहा। समाराेह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसी समारोह में वरिष्ठ अभिनेता अशोक सराफ को जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर’ के इतिहास में दूसरी बार यह समारोह भारत के प्रवेशद्वार के रूप में प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित हो रहा है। इस समाराेह को लेकर काफी उत्सुकता है।

समारोह में मंत्रिमंडल के कई मंत्री, वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी, उद्योगपति, डॉक्टर और वकील उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम केवल आमंत्रित लोगों के लिए हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अभिनेता आमिर खान पहली बार एक ही मंच पर साथ बातचीत करते नजर आएं।

इस मौके पर लोकसेवा और समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, खेल, उद्योग, स्टार्टअप, आईएएस प्रॉमिसिंग, आईपीएस प्रॉमिसिंग, प्रभावशाली राजनीति और उभरते राजनीतिक नेतृत्व जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चयनित विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Web Title: LMOTY 2026 Dr Gyandev Chopde honored brilliant achievements medical field lokmat maharashtrian of the year in rest of maharashtra health see video Vicky Kaushal Amir khan

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे