लाइव न्यूज़ :

सोने की स्थिति पड़ता है गंभीर प्रभाव, जानिए अलग अलग सोने की स्थिति के अच्छे और बुरे प्रभाव

By वैशाली कुमारी | Updated: July 25, 2021 17:53 IST

हमारे सोने की स्थिति हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत मायने रखती है अगर हम गलत स्थिति में सोते हैं तो हमे बहुत सी शरीरिक परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमानव शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नींद बेहद आवश्यक हैगलत स्थिति में सोने से हमारी कमर, हाथ और गर्दन में दर्द हो सकता है। सही स्थिति में सोने से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

मानव शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नींद बेहद आवश्यक है। नींद की कमी दिल को खतरे में डाल सकती है क्योंकि इससे रक्तचाप का स्तर बढ़ सकता है। हमारे सोने की स्थिति हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत मायने रखती है अगर हम गलत स्थिति में सोते हैं तो हमे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम किस  तरीके से सोते हैं, यह हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। वहीं गलत स्थिति में सोने से हमारी कमर में दर्द, हाथ में दर्द , गर्दन में दर्द और भी बहुत सी परेशानी हो सकती है। आइए जानते है तरह तरह विभिन्न स्थितियों में सोने से हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।

पेट के बल सोने पर

पेट को नीचे करके सोने से आपके गर्दन में दर्द और आपकी पीठ में भी दर्द हो सकता है। इसके साथ ही सोते समय आपको बेचैनी भी हो सकती है। वहीं अगर आपको इस तरह सोने की आदत है तो आपको हल्के और मुलायम तकिए का इस्तेमाल करना चाहिए।

पीठ के बल सोने पर 

पीठ की साइड सोने से अगर आपके कमर में पहले से ही दर्द  है तो वह ठीक भी हो सकता है या फिर दर्द ज्यादा भी बढ़ सकता है। इस तरह सोने से भी आपको नींद में बेचैनी हो सकती है। वहीं इस तरह सोने से आपका सारा वजन पीठ पर आता है जिसके कारण पीठ में भी समस्या  हो सकती है।

पीठ और कंधे सीधे करके सोने पर

इस स्थिति को सोने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस स्थिति में सोने से शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होता और सब ठीक रहता है, इसके साथ ही आपको बेचैनी भी नही होगी। इस स्थिति में सोने से गर्दन और पीठ में दर्द भी नही होता है। यह स्थिति सोने के लिए अच्छी है।

साइड के बल सोने  पर 

एक साइड करवट लेकर हम कई तरह से सो सकते है। हम पैरो को सीधा करके भी सो सकते है। एक हाथ को सिर के नीचे लगा कर भी सो सकते है। लेकिन सबसे ज्यादा आराम घुटनों को पेट की तरफ मोड़ कर सोने में मिलता है।

साइड से दोनों हाथों और पैरों को सीधा करके सोने पर 

इस तरह से सोने वाले बहुत ही कम लोग होते है। इस तरह सोने से भी पीठ में और गर्दन में दर्द नहीं होता है और यह सोने के लिए आरामदायक स्थिति होती है ।

वहीं गर्भवती होने पर आपको घुटने मोड़ कर साइड से सोना चाहिए । इससे बच्चे को भी खून की मात्रा अच्छे से मिल जाती है और पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मिल जाते है। अगर आपको किसी भी तरह की कोई समस्या है और किसी भी स्थिति में सोने से आराम नही मिलता है तो डॉक्टर से सलाह ले नहीं तो बड़ी समस्या हो सकती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार