लाइव न्यूज़ :

एक सेब के जितने वजन वाला दुनिया का सबसे छोटा बच्चा अब है पूरी तरह हेल्दी, जानिये वजन कम रहने की वजह

By उस्मान | Updated: April 19, 2019 15:50 IST

Open in App

जापान में जन्मा एक सेब के बराबर वजन वाला बच्चा अब बाहरी दुनिया में पैर रखने के लिए तैयार है। अक्टूबर में जन्मा यह दुनिया का सबसे कम वजन वाला बच्चा है। तोशिको ने गर्भधारण के बाद उच्च रक्तचाप की दिक्कत के चलते 24 सप्ताह और पांच दिन के बाद रयुसुके सेकिये को जन्म दे दिया था। जन्म के समय बच्चे का वजन मात्र 258 ग्राम था। जर्मनी में 2015 में सबसे कम वजन वाली 250 ग्राम की लड़की का जन्म हुआ था।  

उसने पिछले साल जन्मे जापान के एक अन्य लड़के का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जिसका वजन महज 268 ग्राम था। बच्चे को फरवरी में तोक्यो के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक अक्टूबर 2018 को जब रयुसुके का जन्म हुआ तब उसकी लंबाई 22 सेंटीमीटर थी और डॉक्टरों ने उसे अति गहन चिकित्सा कक्ष में रखा था।

उन्होंने उसे दूध पिलाने के लिए ट्यूब का सहारा लिया। वे कभी-कभी मां का दूध पिलाने के लिए रुई का इस्तेमाल भी करते थे। करीब सात महीने बाद बच्चे का वजन 13 गुना बढ़ गया और अब वह तीन किलोग्राम का है। उसे इस सप्ताहांत मध्य जापान में नगानो चिल्ड्रेंस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

उसकी मां तोशिको ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब उसका जन्म हुआ तो वह बहुत छोटा-सा था और ऐसा लगता था कि अगर उसे स्पर्श करेंगे तो वह टूट जाएगा। मैं बहुत चिंतित थी। अब वह दूध पीता है। हम उसे नहलाते हैं। मैं खुश हूं कि मैं उसे बड़ा होते देख पा रही हूं।’’

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब