लाइव न्यूज़ :

अंडे-चिकन से ज्यादा प्रोटीन है इन 5 चीजों में, कहीं भी सिर्फ 2 रुपये में मिल सकती है तीसरे नंबर वाली चीज

By उस्मान | Updated: November 30, 2018 13:12 IST

प्रोटीन के बिना सम्‍पूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य की कल्‍पना भी नहीं की जा सकती। प्रोटीन का मुख्य कार्य शरीर में मांसपेशियों का निर्माण करना और मांसपेशी की मरम्मत करना है। प्रोटीन की कमी होने पर आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रोटीन की कमी के कारण संक्रमणों के खिलाफ प्रतिरोध में कमी, घाव भरने में देरी और बीमारियों से ठीक होने मे देरी हो सकती है।  

Open in App

मानव शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। प्रोटीन के बिना सम्‍पूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य की कल्‍पना भी नहीं की जा सकती। प्रोटीन का मुख्य कार्य शरीर में मांसपेशियों का निर्माण करना और मांसपेशी की मरम्मत करना है। शरीर के विभिन्न कामकाज के लिए डाइट में रोजाना पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना बहुत जरूरी है। फिटनेस पसंद लोगों में प्रोटीन डाइट पर खासा जोर दिया जाता है। प्रोटीन की कमी होने पर आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रोटीन की कमी के कारण संक्रमणों के खिलाफ प्रतिरोध में कमी, घाव भरने में देरी और बीमारियों से ठीक होने मे देरी हो सकती है।  

एक अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन के साथ कई सारे पोषक तत्व होते हैं। अगर आपको प्रोटीन की कमी है और आप अंडा नहीं खाते हैं, तो आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। डाइटीशियन मानते हैं कि इन चीजों में अंडे से ज्यादा प्रोटीन होता है।  

1) मसूर दाल दाल प्रोटीन का भंडार होती हैं। शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन पाने का इससे अच्छा विकल्प कुछ नहीं है। आधा कप मसूर दाल से आपको 9 ग्राम प्रोटीन मिलता है जोकि एक अंडे से कहीं ज्यादा है।  

2) चिकन कुछ लोग हैं जिन्हें अंडा नहीं बल्कि चिकन खाना पसंद है। अगर आप ऐसे लोगों में से हैं, तो आपको बता दें कि एक कप चिकन में 43 ग्राम प्रोटीन होता है। देरक किस बात की, नियमित रूप से चिकन का सेवन शुरू कर दें।  

3) मूंगफली मूंगफली एक ऐसी चीज है जिसे आप कभी भी और कहीं भी खा सकते हैं। सिर्फ 28 ग्राम मूंगफली खाने से आपको 7.3 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है जो आपकी भूख को शांत करने के लिए काफी है। 

 4) सैल्मन आज से आपको अपनी डाइट में सैल्मन मछली शामिल करनी चाहिए। आपका इसके सेवन किसी भी समय कर सकते हैं। 3 औंस सैल्मन मच्छली में लगभग 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। 

5) टर्की बेकन टर्की बेकन के तीन टुकड़ों में एक अंडे की तुलना में 6.5 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे खाने से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है। नाश्ते में इसके साथ आपको कुछ फलों का भी सेवन करना चाहिए जिसके बाद आपको कुछ खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  

रोजाना कितना प्रोटीन है जरूरीरोग नियंत्रण और रोकथाम (सीडीसी) के अनुसार, आम तौर पर यह सिफारिश की जाती है कि 20 से 35 फीसदी दैनिक कैलोरी प्रोटीन से आते हैं। वैसे मसल्स की मजबूती के लिए आपको प्रोटीन खाने की सलाह जरूर दी जाती होगी। यह सलाह ज्यादातर बॉडी बनाने वालों को मिलती है लेकिन एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए इसकी सलाह बहुत ही कम लोग देते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन में फूड और न्यूट्रीशन बोर्ड के अनुसार, अगर आप पुरुष हैं तो आपको एक दिन 56 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। वहीं महिलाओं को एक दिन में 46 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब