लाइव न्यूज़ :

किडनी की पथरी को गलाकर बिना दर्द के पेशाब के जरिये बाहर निकाल देती है ये चीज

By उस्मान | Updated: October 11, 2019 11:41 IST

किडनी की पथरी का दर्द अहसनीय होता है. कई बार साइज बड़ा होने पर किडनी का निकलना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इस चीज के सेवन से आपको जल्दी मदद मिल सकती है.

Open in App

किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या मरीज की हालत खराब कर सकती है, खासकर किडनी की पथरी पर बहुत ज्यादा तकलीफ़देह होती है। खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते बहुत से लोग किडनी स्टोन के मरीज बन चुके हैं। पथरी में यूं तो कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन जब इसका दर्द उठता है तो वो असहनीय हो जाता है।

किडनी की पथरी मिनरल्स और नमक से बनी एक ठोस जमावट होती है। उनका माप रेत के दाने जितना छोटा से लेकर गोल्फ की गेंद जितना बड़ा हो सकता है। वे आपके गुर्दे में रह सकती हैं या मूत्र पथ के माध्यम से आपके शरीर से बाहर निकल सकती हैं।

किडनी खराब होने से पहले ये 3 संकेत देता है शरीर

1) अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हो तो व्यक्ति को गर्मी के मौसम में भी ठंड लग सकती है। शरीर हमेशा ठंडा रह सकता है, नींद ज्यादा आ सकती है और प्यास भी बहुत लग सकती है।

2) किडनी के काम न करने के कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण सांस लेने में तकलाफ होने लगती है।

3) वैसे तो यह लक्षण कई तरह से बीमारियों के लक्षण होते हैं लेकिन किडनी के खराब होने पर शरीर में विषाक्त पदार्थों के जम जाने के कारण शरीर के त्वचा के ऊपर रैशेज और खुजली निकलने लगती है। 

जिन खाने की चीजों में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती हैं, वो यूरिन में मौजूद कैल्शियम से मिलकर पथरी बना देते हैं। अगर आप गुर्दे की पथरी के दर्द से परेशान हैं तो आप के लिए एक अच्छी खबर है। आप एक घरलू उपाय के जरिए भी किडनी की पथरी से छुटकारा पा सकते हैं। यह उपाय है हरी सब्जी तोरई।

किडनी की पथरी के लिए तोरई क्यों?

तोरई एक ऐसा सब्जी है जो पूरे बारह मास मिलती है। इसमें विटामिन सी, जिंक, आयरन, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, थायमिन, फॉस्फोरस और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा तोरई में संतृप्त वसा, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी बहुत ही कम है जो वजन कम करने में सहायक होता हैं।

तोरई ब्लड और यूरिन दोनों में शुगर के लेवल को कम करने में सहायक है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता हैं। तोरई का प्रयोग नेत्र रोग, पीलिया, संक्रमण, त्वचा रोग जैसे कई अन्य बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है।

किडनी की पथरी को निकालने के लिए ऐसे करें तोरई का इस्तेमाल

बहुत सारे लोगों को तोरई की सब्जी खाना बिल्कुल पसंद नहीं हैं। लेकिन तोरई खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। तोरई की बेल गाय के दूध या ठंडे पानी में घिसकर रोज सुबह के समय में 3 दिन तक पीने से पथरी गलकर खत्म होने लगती है।

इस बात का रखें ध्यान

यह सिर्फ एक घरेलू उपाय है। अगर आप किडनी की पथरी से पीड़ित हैं और इस उपाय को उपयोग करने के बावजूद आपको पथरी से छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। वैसे नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको कोई नुकसान नहीं होगा। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब