लाइव न्यूज़ :

किडनी और पेशाब की नली में अटकी हुई पथरी को जल्दी बाहर निकाल सकती हैं ये 2 चीजें

By उस्मान | Updated: August 20, 2019 11:43 IST

kidney stone kidney ki pathri: खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से आज अधिकतर लोग किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित हैं। हैरानी की बात यह है कि आजकल युवाओं को भी यह समस्या तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है।

Open in App

किडनी शरीर का मुख्य अंग है जिसका काम शरीर में जहरीले पदार्थों को हटाना, खून साफ करना, तरल पदार्थ बैलेंस करना, खून से मिनरल्स हटाना, खाने की चीजों से अपशिष्ट हटाना, रेड ब्लड सेल्स बनाने वाले हार्मोन बनाना, हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना है। 

खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से आज अधिकतर लोग किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित हैं। हैरानी की बात यह है कि आजकल युवाओं को भी यह समस्या तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है। 

किडनी की पथरी किडनी के अंदर या मूत्र मार्ग में छोटे-छोटे पत्थर जैसी कठोर वस्तुएं होती हैं जिनका साइज 2 एमएम से लेकर 13 एमएम तक हो सकता है।

कई बार पानी या अन्य तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने से पथरी खुद बाहर निकल जाती हैं लेकिन कई बार साइज बड़ा होने से इसका इलाज कराना बहुत जरूरी होता है। 

किडनी स्टोन होने के कारणतेजी से बदलती जीवनशैली किडनी स्टोन की सबसे बड़ी वजह है। जो लोग कम पानी पीते हैं, हाई प्रोटीन और कैल्शियम डाइट लेते हैं या एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उन्हें ये समस्या ज्यादा होती है। कुछ लोग इससे छुटकारा पाने के लिए दवा लेते हैं, तो कुछ लोग खारा पानी पीते हैं। जबकि, किडनी स्टोन से छुटकारा अपनी लाइफ़स्टाइल में बदलाव करके भी पाया जा सकता है।

कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करेंशरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने से ऑक्सलेट का स्तर बढ़ जाता है, जिससे किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपनी उम्र के हिसाब से कैल्शियम को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 50 साल से अधिक आयु के लोगों को रोज़ाना 1,000 मिली कैल्शियम की ज़रूरत होती है और इसे अवशोषित करने के लिए 800-1,000 आईयू विटामिन डी की आवश्यकता होती है।

सोडियम और मांस से बचेंअगर आप किडनी स्टोन की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट से सोडियम युक्त आहार को हटा दें। क्योंकि इससे कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है, जो किडनी स्टोन के लिए सही नहीं है। किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को रोज़ाना 2,300 मिली सोडियम लेना चाहिए। इसके अलावा रेड मीट, अंडे और सी फ़ूड्स भी किडनी स्टोन की समस्या बढ़ाते हैं। इन्हें खाने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता है, इसलिए इनसे दूरी बनाकर रहें।

खून पानी पियें और कैफीन से बचेंज्यादा पानी पीने से शरीर हाईड्रेट रहता है और इससे स्टोन भी यूरीन के रास्ते बाहर निकल जाता है। इसलिए, रोज़ाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीएँ। इसके अलावा आप नींबू और संतरे का रस भी पी सकते हैं। इसमें सिट्रिक एसिड होता है, जो स्टोन बनने से रोकता है। किडनी स्टोन से पीड़ित मरीज़ अपने सुबह की शुरुआत चाय या कॉफ़ी से न करें, क्योंकि इससे स्टोन का साइज़ बढ़ सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब