लाइव न्यूज़ :

kidney problems symptoms: शरीर में दिखें 8 लक्षण तो समझ जाएं खराब होने वाली है किडनी

By उस्मान | Updated: May 29, 2021 11:41 IST

अगर आप थकन और कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप थकन और कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएंलक्षणों को नजरअंदाज न करेंदर्द पेट के बांयी या दांयी ओर होने लगे और वह असहनीय हो तो सतर्क

किडनी शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। हमारे शरीर में दो किडनी होती हैं। स्वस्थ इंसान एक किडनी के सहारे भी जीवित रह सकता हैं लेकिन एक किडनी खराब हो जाने की वजह से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खराब होने से पहले ही उसके कुछ शुरूआती लक्षणों को पहचानकर तुरंत इलाज शुरू कर दिया जाए।

किडनी शरीर का मुख्य अंग है इसके खराब होने पर आपका जीवन नर्क बन सकता है। किडनी का काम शरीर गंदगी हटाना, खून साफ करना, तरल पदार्थ बैलेंस करना, खून से मिनरल्स हटाना, खाने की चीजों से अपशिष्ट हटाना, रेड ब्लड सेल्स बनाने वाले हार्मोन बनाना, हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना है। 

किडनी में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर जहरीले पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते और इसका सीधा असर दूसरे अंगों पर पड़ता है जिससे आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। 

खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से आज अधिकतर लोग किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित हैं। हैरानी की बात यह है कि आजकल युवाओं को भी यह समस्या तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है। 

किडनी खराब होने के लक्षण

- अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हो तो व्यक्ति को गर्मी के मौसम में भी ठंड लग सकती है। शरीर हमेशा ठंडा रह सकता है, नींद ज्यादा आ सकती है और प्यास भी बहुत लग सकती है।

- वैसे तो पेट में दर्द होना आम बात है लेकिन अगर दर्द पेट के बांयी या दांयी ओर होने लगे और वह असहनीय हो जाए तो इसको नजर अंदाज न करें क्योंकि यह किडनी डैमेज का संकेत भी हो सकता हैं।

- किडनी के काम न करने के कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण सांस लेने में तकलाफ होने लगती है।

- अगर यूरिन पास करते समय खून आए तो इसे अनेदखा बिल्कुल न करें क्योंकि यह लक्षण किडनी खराब होने की ओर भी इशारा करता है। ऐसे में तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें।

- वैसे तो यह लक्षण कई तरह से बीमारियों के लक्षण होते हैं लेकिन किडनी के खराब होने पर शरीर में विषाक्त पदार्थों के जम जाने के कारण शरीर के त्वचा के ऊपर रैशेज और खुजली निकलने लगती है। 

- अगर आपका भी अचानक से यूरिन निकल जाता है और कंट्रोल में नहीं होता है तो यह किडनी की बीमारी हो सकती हैं। अब इस प्रॉबल्म को मामूली न समझते हुए तुरंत एक्शन लें।

- जब किडनी खराब होने लगती है, तो पीड़ित को पेशाब में कमी महसूस हो सकती है। यानि अगर आपको लग रहा है कि आप जितना पानी पी रहे हैं और उतना पेशाब नहीं आ रहा है, तो सतर्क हो जाएं। इसका सीधा संबंध आपकी किडनी की कार्यक्षमता से हो सकता है।

- किडनी खराब होने पर शरीर में कई हानिकारक पदार्थ जमा होने लगते है, जिससे हाथों-पैरों पर सूजन आने लगती है और यूरिन का रंग गाढ़ा हो जाता हैं। अगर यूरिन पास करते वक्त जलन महसूस या बेचैनी हो तो इसे हल्के में ना लें। यह यूरिन इंफैक्शन या किडनी खराब होने का संकेत हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब