लाइव न्यूज़ :

इस खूबसूरत लड़की ने चेहरे पर मार ली थी गोली, फेस सर्जरी से मिली नई जिंदगी

By उस्मान | Updated: August 20, 2018 16:02 IST

Female Face Transplant: डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस लड़की ने अपने मुंह पर गोली मारकर सुसाइड करने की कोशिश की थी जिससे इसका चेहरा पूरी तरह खराब हो गया था।

Open in App

अगले महीने सितंबर में नेशनल ज्योग्राफिक चैनल की मैग्जीन के कवर पेज पर अमेरिका पर एक लड़की की फोटो आने वाली है। इस लड़की का नाम केटी स्टबलफील्ड है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस लड़की ने अपने मुंह पर गोली मारकर सुसाइड करने की कोशिश की थी जिससे इसका चेहरा पूरी तरह खराब हो गया था। अब तक के सबसे लंबी अवधि वाले फेस ट्रांसप्‍लांट सर्जरी के जरिए 21 वर्षीय केटी को दूसरी जिंदगी मिली है। सर्जरी की यह पूरी प्रक्रिया 31 घंटे तक चली, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। फेस ट्रांसप्‍लांट होने के बाद केटी ने अपने नए जीवन की शुरुआत की।

क्या था पूरा मामलादरअसल साल 2014 में 18 साल की उम्र में कैटी ने आत्‍महत्‍या का प्रयास किया था, जिसके एवज में उसे यह कीमत चुकानी पड़ी। किशोरावस्‍था में भावनाओं के जाल में फंस कैटी ने खुद के चेहरे पर गोली मार ली, जिसके कारण उसकी आंखें, नाक और मुंह पूरी तरह से खत्‍म हो गया था।

फेस सर्जरी की सफलता को जादू मानते हैं डॉक्टरक्‍लीवलैंड क्‍लिनिक के द्वारा पोस्‍ट किए गए वीडियो के अनुसार, जिस अस्‍पताल में कैटी का ऑपरेशन हुआ वहां उसके चेहरे को डॉक्‍टरों ने 100 फीसद ठीक कर दिया जो किसी जादू से कम नहीं। क्‍लीवलैंड क्‍लिनिक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सर्जरी से पहले तमाम तकनीकों जैसे 3डी प्रिंटिंग और वर्चुअल रियलिटी आदि पर योजना तैयार की गई।

फेस ट्रांसप्‍लांट कराने वाली यूएसए की सबसे कम उम्र की युवतीसाल 2016 में 21 वर्षीय कैटी को वेटिंग लिस्‍ट में रखा गया था, एक साल बाद जब डोनर उपलब्‍ध हुआ तब डॉक्‍टरों ने अपना काम शुरू कर दिया। इसके साथ ही दुनिया में कैटी चालीवसीं ऐसी इंसान है जिसका फेस ट्रांसप्‍लांट किया गया। उसकी सर्जरी मई 2017 में की गई और फेस ट्रांसप्‍लांट कराने वाली कैटी अमेरिका की सबसे कम उम्र की युवती बन गई। हालांकि पूरी जिंदगी उसे इलाज व दवाईयों के साथ गुजारना पड़ेगा। इसके अलावा उसे फिजिकल थेरैपी, स्‍पीच थेरैपी आदि की भी मदद लेनी होगी।

नेशनल जियोग्राफिक मैगजीन के कवर पेज पर आएगा फोटोकेटी अब ठीक हो रही हैं और ब्रेल सीख रही हैं. केटी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि अब वो एक आत्महत्या सलाहकार बनने की योजना बना रही हैं. नेशनल जियोग्राफिक मैगजीन के सितंबर कवर पर कैटी को फीचर किया गया था। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम