लाइव न्यूज़ :

पत्रकार जरूर पढ़ें, 30 की उम्र तक आते-आते गले पड़ सकती हैं ये चिंताएं और बीमारियां

By उस्मान | Updated: August 30, 2018 14:54 IST

बर्नआउट को गंभीर तनाव और निराशा के साथ भी जोड़ा जाता है पत्रकारों को इसका सबसे अधिक खतरा होता है

Open in App

अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, तनाव आज की पीढ़ी की सबसे बड़ी समस्या है। खासकर महिलाएं इससे अधिक पीड़ित हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह उनका प्रोफेशन यानी पेशा है। इतना ही नहीं उनका प्रोफेशन उन्हें 30 साल की उम्र से पहले बर्नआउट (burnout) की गिरफ्त में ढकेल देता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, पत्रकारिता में बर्नआउट का अधिक खतरा होता है।  

बर्नआउट क्या है?

इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन डिजीज (ICD-10) के अनुसार, बर्नआउट एक बहुत अधिक थकावट की स्थिति है। इसमें भावनात्मक थकान, मानसिक थकान, तनाव, अलगाव और व्यक्तिगत रूप से उपलब्धि नहीं मिलने से असंतोष की भावना पैदा होना शामिल हैं। इसके अलावा बर्नआउट को गंभीर तनाव और निराशा के साथ भी जोड़ा जाता है। पिछले कई सालों में, इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया है कि बर्नआउट को एक बीमारी माना जाना चाहिए, लेकिन वर्तमान में इसे मानसिक विकार के रूप में नहीं माना जाता है।

पत्रकारों को बर्नआउट का खतरा क्यों?

हालांकि मायो क्लिनिक और साइकोलॉजी टुडे जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल सेंटर पर बर्नआउट जैसी स्थिति का सही समय पता लगाने और इससे बचने के उपाय दिए गए हैं लेकिन कुछ प्रोफेशन ऐसे हैं जिसमें बर्नआउट का खतरा अधिक होता है। उन्हीं में एक है जर्नलिज्म यानि पत्रकारिता। चलिए जानते हैं कि पत्रकारिता आपको कैसे इस स्थिति तक ले जाती है। 

पत्रकारों को सताने लगती है भविष्य की चिंता

यूनिवर्सिटी ऑफ कान्सास ने जर्नलिज्म में बर्नआउट की स्थिति और जॉब सेटिस्फेक्शन को लेकर दो अध्ययन किये। पहला अध्ययन 2009 में किया गया और उसका फॉलो-अप अध्ययन साल 2015 में किया। 

शोधकर्ताओं ने न्यूजरूम में पुरुष और महिला कर्मचारीयों के बीच न केवल कई तरह की असमानता पाई बल्कि पहले अध्ययन में उन्होंने पाया कि 62 फीसदी महिलाएं अपने करियर के भविष्य को लेकर संदिग्ध थी यानी उन्हें अपने करियर को लेकर संदेह था। इतना ही नहीं इन महिलाओं ने जर्नलिज्म छोड़ने का इरादा भी बना लिया था। साल 2015 के अध्ययन में यह संख्या 67 फीसदी तक बढ़ गई।

इस प्रवृत्ति का मतलब यह है कि बहुत कम महिलाएं इस करियर को जारी रखेंगी। शोधकर्ताओं ने इस बिखराव के कई कारण बताए जिनमें बेहतर पद नहीं मिलना, दूसरी शिफ्ट में अधिक काम होना और संगठन से पर्याप्त समर्थन नहीं मिलना शामिल हैं। इन सभी लक्षणों से संकेत मिलता है कि भविष्य में पत्रकारों को बर्नआउट होने की अधिक संभावना होती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब