लाइव न्यूज़ :

कैंसर मरीजों की उम्र बढ़ाने में मददगार हो सकता है विटामिन डी, जानिए कैसे

By भाषा | Updated: June 7, 2019 17:09 IST

Open in App

एक अध्ययन में पाया गया है कि कैंसर के मरीज यदि कम से कम तीन साल तक विटामिन डी का सेवन करें तो उनकी उम्र में कुछ साल का इजाफा हो सकता है। अमेरिका की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि विटामिन डी से सिर्फ हड्डियां ही मजबूत नहीं होतीं, बल्कि कई अन्य अहम फायदे भी होते हैं।

मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के तारिक हेयकल ने कहा, ‘‘कैंसर से पीड़ित लोगों में मौत का जोखिम कम करने में विटामिन डी का महत्वपूर्ण प्रभाव होता है, लेकिन दुर्भाग्य से इस बात के सबूत नहीं दिखे कि इससे कैंसर से बचाव भी हो सकता है।’’

शोधकर्ताओं ने कई अध्ययनों में 79,000 से ज्यादा मरीजों से जुड़े आंकड़ों का अध्ययन किया। हालांकि, तारिक ने यह भी कहा कि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विटामिन डी कैंसर मरीज की उम्र में कितने साल का इजाफा करता है और इसका नतीजा ऐसा क्यों होता है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी कई सवाल हैं और ज्यादा शोध करने की जरूरत है।’’ भाषा प्रियभांशु दिलीप दिलीप

विटामिन-डी के स्रोत (Vitamin D rich sources):

- धूप- सैल्मन मछली- मशरूम- टूना मछली- बीफ का मांस- अंडे- सलामी- दूध- संतरे का जूस- सोयाबीन- श्रिम्प (सी-फूड)- वैनिला योगर्ट

टॅग्स :हेल्थ टिप्सकैंसरहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब