लाइव न्यूज़ :

भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाई पतली सुई, अब इंजेक्शन लगते समय नहीं होगा दर्द, इंजेक्शन के दर्द से छुटकारा पाने के 6 उपाय

By उस्मान | Updated: August 31, 2020 10:09 IST

इंजेक्शन का दर्द छुटकारा पाने का उपाय: अब पतली सुई आने वाली है जिससे दर्द नहीं होगा और इसका इस्तेमाल कोरोना के टीके में भी किया जाएगा

Open in App
ठळक मुद्दे इसकी मोटाई को भी घटा दिया है और इसकी क्षमता को बढ़ा दिया हैसुई इस्तेमाल के समय टूटेगी नहीं कोविड-19 टीकाकरण में भी इसका इस्तेमाल हो सकेगा

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के अनुसंधानकर्ताओं ने एक सूक्ष्म सुई विकसित की है जिसके जरिए बिना किसी दर्द के दवा दी जा सकती है । संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने सुई के आकार के साथ ही इसकी मोटाई को भी घटा दिया है और इसकी क्षमता को बढ़ा दिया है जिससे सुई इस्तेमाल के समय टूटेगी नहीं। 

कोविड-19 टीकाकरण में भी इसका इस्तेमालबयान में कहा गया कि इन्सुलिन लेने के अलावा भविष्य में कोविड-19 टीकाकरण में भी इसका इस्तेमाल हो सकेगा। अग्रणी अनुसंधानकर्ता प्रोफेसर तरुण कांति भट्टाचार्य ने कहा, 'इन्सुलिन लेने या बीमारियों की दवाओं को देने में इसका इस्तेमाल हो सकेगा। कैंसर के कुछ प्रकार और कोविड-19 का टीका देने में भी इसका उपयोग हो सकेगा।'

 

दर्द भी नहीं होगा और दवा देने में भी आसानीवर्तमान में इस्तेमाल होने वाली सिरिंज की तुलना में सूक्ष्म सुई दवा देने के तरीके में व्यापक बदलाव ला सकती है। इससे दर्द भी नहीं होगा और दवा देने में आसानी होगी। चिकित्सा प्रावधानों के तहत जानवरों को दवा देने में इसका सफल परीक्षण हो चुका है।

बयान में कहा गया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार ने इस नवाचार के लिए अनुसंधान को सहायता प्रदान की है। 

इंजेक्शन के दर्द से छुटकारा पाने के 6 बेहतरीन उपाय

बर्फ की मसाजशिशु में टीके लगने के बाद उस जगह पर न केवल दर्द होता है बल्कि सूजन और लालिमा जैसी समस्या भी आ जाती है। शुई का इफ़ेक्ट इतना होता है कि बच्चे को बुखार तक आ जाती है। ऐसे में, इसके दर्द से निपटने के लिए आप टीके वाली जगह पर बर्फ की मसाज दें, इससे शिशु को काफी आराम मिलेगा। ध्यान रहे आप डायरेक्ट बर्फ का इस्तेमाल न करें बल्कि किसी सूती के कपड़े में बर्फ को डाल कर इसकी सेंक दें। आप खुद देखेंगी कि आपका बच्चा बहुत आराम महसूस करता है। हालाँकि, आप बर्फ की सेंक दिन भर में तीन से चार बार दे सकती हैं।

स्तनपान कराएंटीके लगने के बाद होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराएं। आप अपने शिशु को स्तनपान करवाते ही टीके लगवाएं इससे उसे काफी आराम मिलेगा। क्योंकि, शायद आपको पता हो कि स्तनपान दर्द से राहत देने का एक प्रभावशाली तरीका है।

शिशु को हाथ-पैर पटकने देंकुछ मां को लगता है कि टीके लगने के बाद शिशु को चुपचाप आराम से रहना चाहिए, बल्कि ऐसा नहीं है। क्योंकि, इस समय शिशु जितना अपना हाँथ-पैर यानि कि बॉडी का मूवमेंट करेगा उतना ही जल्दी इस समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा, यदि आपका बच्चा चलता है तो आप उसे सुई लगने के बाद चलने के लिए जिद न करें क्योंकि इससे उसका दर्द बढ़ सकता है। क्योंकि, ज्यादातर वैक्सीनेशन जांघ के ऊपरी हिस्से में लगते हैं जिससे कि शिशु को अधिक दर्द होता है।

शिशु का ध्यान दूसरी ओर लगाएंइस समय शिशु रोने के अलावा कुछ नहीं करते हैं, और ऐसे में वह माँ का दूध भी नहीं पीते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप शिशु का ध्यान दूसरी ओर भटकाएं। आप उन्हें बाहर घुमाएं, उनकी पीठ सहलाएं आदि जैसी चीज़ें करें जिससे कि उन्हें आराम मिल सके।

पैरासिटामोल की खुराक देंटीके लगने के बाद शिशु में बुखार का आना आम बात है ऐसे में इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए आप उन्हें पैरासिटामोल सिरप की एक खुराक दे सकती हैं। यह दर्द को कम करने के साथ-साथ बुखार से भी राहत देने का काम करता है। हालाँकि, यह दवा आप डॉक्टर की परामर्श से दें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खेकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब