लाइव न्यूज़ :

भारत में 2 करोड़ 75 लाख कपल्स बांझपन के शिकार, इसके इलाज को बीमा योजना में लाने की मांग

By भाषा | Updated: April 18, 2019 10:26 IST

Open in App

देश भर में बांझपन के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में बांझपन के इलाज को शामिल करने की वकालत की है ताकि ऐसे लोगों के आर्थिक बोझ को कुछ कम किया जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा समय में सरकारी या निजी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में बांझपन का इलाज या प्रजनन प्रक्रिया और उपचार शामिल नहीं है।

बेंगलुरू के एक मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनी के अध्ययन के अनुसार देश में दो करोड़ 75 लाख ऐसे दंपती हैं जो बांझपन के शिकार हैं तथा उन्हें बच्चे की चाहत है। 2020 तक इस आंकड़े में 10 फीसदी और इजाफा होने का अनुमान है।

नर्चर आईवीएफ सेंटर की आईवीएफ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ अर्चना धवन बजाज कहती हैं कि स्वास्थ्य बीमा योजना अगर सभी प्रजनन प्रक्रिया, उपचार और अन्य देख रेख का कवर देता है तो यह प्रभावित दंपत्तियों के लिए वरदान साबित होगा जिनके पास उन्नत इलाज कराने की आर्थिक क्षमता नहीं है ।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे बांझपन से ग्रसित दंपत्तियों को आईवीएफ उपचार कराने में मदद मिलेगी । यह उपचार प्राकृतिक रूप से गर्भ धारण करने में जिन लोगों को दिक्कत आती है उनके लिए वरदान बन कर आया है।’’

अर्चना ने कहा, ‘‘भारत में आईवीएफ की कीमत एक लाख से 2.5 लाख रुपये तक है जो कई दंपत्तियों के लिए मंहगा है । इसलिए वह या तो इलाज छोड़ देते हैं या फिर बच्चे की चाहत में कर्ज लेते हैं । हमलोगों को आर्थिक और शारीरिक खतरे को कम करने की जरूरत है । हालांकि, आर्थिक खतरों को कम करने में बीमा बड़ा मददगार साबित हो सकता है।’’

सर गंगाराम अस्पताल के आईवीएफ एवं मानव प्रजनन केंद्र की वरिष्ठ सलाहकार श्वेता मित्तल गुप्ता का कहना है कि स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में केवल मातृत्व के खर्चे शामिल हैं और इसमें आईवीएफ का उपचार नहीं है ।

गुप्ता ने कहा कि 10 से 15 फीसदी विवाहित जोड़े बांझपन से प्रभावित हैं । उन्होंने बताया कि हालांकि, इनमें से कुछ ही उपचार के लिए आगे आते हैं । सूर्या अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ ध्रुप्ति डेढ़िया कहती हैं कि अभी केवल एक प्रतिशत बांझ दंपत्ति किसी प्रकार का इलाज कराने के लिए आते हैं और इसका बड़ा कारण बीमा कवर में इसका शामिल नहीं होना है । विशेषज्ञों के अनुसार बांझपन का इलाज जटिल है इसलिए इसके व्यापक बीमा कवरेज की आवश्यकता है ।

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार