लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोविड-19 से निपटने के लिए म्यामां को ‘रेमडेसिवीर’ दवा की 3000 से अधिक शीशियां दी

By भाषा | Updated: October 5, 2020 14:35 IST

कोरोना वायरस की दवा : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को भी यह दवा दी जा रही है

Open in App
ठळक मुद्देरेमडेसिवीर’ का इस्तेमाल कोविड-19 के इलाज के लिए किया जाता हैराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भी यही दवा दी जा रही है

अपने पड़ोसी देश की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए सेना प्रमुख जनरल एम. एमँ नरवणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को म्यामां की नेता आंग सान सू ची को ‘रेमडेसिवीर’ दवा की 3000 से अधिक शीशियां सौंपी।

जनरल नरवणे और श्रृंगला रविवार को दो दिन की म्यामां यात्रा पहुंचे, जिसका उद्देश्य रक्षा और सुरक्षा समेत अनेक क्षेत्रों में संबंधों का और विस्तार करना है। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया भारतीय सेना प्रममुख और विदेश सचिव ने म्यामां में भारत के राजदूत सौरभ कुमार के साथ सोमवार को सू ची के साथ मुलाकात की और महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

उसने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मित्रवत पड़ोसी म्यामां की मदद करने के लिए भारत से सू ची को ‘रेमडेसिवीर’ दवा की 3000 से अधिक शीशियां सौंपी।’’ ‘रेमडेसिवीर’ का इस्तेमाल कोविड-19 के इलाज के लिए किया जाता है। कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भी यही दवा दी जा रही है।

जनरल नरवणे और श्रृंगला का दौरा ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब भारतीय सेना का पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना के साथ सीमा पर गतिरोध जारी है तथा कोरोना वायरस महामारी के बीच विदेश यात्राओं पर पाबंदी भी लगी हुई है।

यह जनरल नरवणे की पिछले साल 31 दिसम्बर को सेना प्रमुख के रूप में कामकाज संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा होगी। म्यामां, भारत के रणनीतिक पड़ोसी देशों में से एक है जो उग्रवाद प्रभावित नगालैंड और मणिपुर समेत उत्तर पूर्व के कई राज्यों के साथ 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब