लाइव न्यूज़ :

डेंगू मरीजों में तेजी से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाते हैं पपीते के पत्ते, ऐसे करें इस्तेमाल

By उस्मान | Updated: September 14, 2018 07:27 IST

रिसर्च के मुताबिक पपीते के पत्ते के रस में डेंगू के बुखार और बीमारी की अवधि को कम करने की क्षमता है। साथ ही इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर यह इंफेक्शन से बचाने में करता है

Open in App

पपीता खाने के ढेरों फायदे आप सभी जानते होंगे लेकिन क्या आप पपीते के पत्तों के फायदे जानते हैं। कई बीमारियों में पपीते के पत्ते का रस फायदे देता है। डेंगू, मलेरिया आदि के अलावा पपीते के पत्ते का जूस हार्ट अटैक, मधुमेह, डेंगू व कैंसर से बचाता है। रिसर्च के मुताबिक पपीते के पत्ते के रस में डेंगू के बुखार और बीमारी की अवधि को कम करने की क्षमता है। साथ ही इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर यह इंफेक्शन से बचाने में करता है। इतना ही नहीं इसके पत्तों का रस पीने से कब्ज जैसी समस्या से बचने में भी मदद मिलती है। चलिए जानते हैं कि इससे आपकी सेहत को और क्या-क्या फायदे होते हैं।

1) प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में सहायककई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि की गई है कि पपीते के पत्तों का रस पीने से प्लेटलेट्स व आरबीसी काउंट बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसलिए इनका इस्तेमाल डेंगू फीवर के इलाज के लिए किया जाता है। 

2) कैंसर से करते हैं बचावपपीते के पत्तों के रस में एंटी-ट्यूमर गुण होते हैं, जो कैंसर के कुछ प्रकार, विभिन्न एलर्जी विकार और इम्युनोसुप्पेर्सेंट रोगों की शुरुआत में देरी करने में मदद करते हैं। 

3) इम्युनिटी सिस्टम को बनाते हैं मजबूतअध्ययनों के अनुसार, पपीते के पत्तों के रस में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसका जूस पीने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने और किडनी, लीवर और पेट के स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

4) कब्ज और बवासीर से बचाने में सहायकपपीते को एक लैक्सेटिव के रूप में जाना जाता है, जो मल त्याग में सुधार करने और कब्ज़ से राहत दिलाने में सहायक है। इसके पत्तों का रस पीने से भी पेट संबंधी परेशानियों से बचने में मदद मिलती है। 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब