ज्यादा कैफीन आपकी हड्डियों को कमजोर करती है, बीमारियां बढ़ने की भी रहती है आशंका, इन आदतों को छोड़ने से दूर होगा खतरा

By आजाद खान | Published: January 22, 2022 07:17 PM2022-01-22T19:17:57+5:302022-01-22T19:17:57+5:30

शरीर में कैल्शियम की कमी होने से ऑस्टियोपोरोसिस और कोलन कैंसर जैसी बीमारियां होने का डर होता है।

how to make strong bones calcium diet tips use this tips to get healthy body | ज्यादा कैफीन आपकी हड्डियों को कमजोर करती है, बीमारियां बढ़ने की भी रहती है आशंका, इन आदतों को छोड़ने से दूर होगा खतरा

ज्यादा कैफीन आपकी हड्डियों को कमजोर करती है, बीमारियां बढ़ने की भी रहती है आशंका, इन आदतों को छोड़ने से दूर होगा खतरा

Highlightsशरीर और हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। कार्बोनेटेड और कैफिन का ज्यादा सेवन करने से शरीर में कैल्शियम कम हो जाता है।तनाव से बचने और डेली एक्सरसाइज करने से शरीर में कैल्शियम बरकरार रहता है।

How to Make Strong Bones: आपके शरीर में कैल्शियम का बड़ा योगदान है। कैल्शियम की कमी से आपका शरीर भी कमजोर हो जाता है जिससे आपको कई तरीके की बिमारियां हो जाती है। जानकार कहते है कि हमारे शरीर की हड्डियां केवल 25 साल तक ही सही रहती हैं उसके बाद शरीर में जैसे-जैसे कैल्शियम की कमी होता, हड्डियां भी कमजोर होना शुरू हो जाती हैं। 

कैल्शियम की कमी होने से इसका सबसे ज्यादा असर हमारी हड्डियां और दांतों पर पड़ता है। महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ कैल्शियम की कमी होने लगती है। वहीं बच्चों की हड्डिय़ों के विकास के लिए भी कैल्शियम की जरूरत होती है।

यही कारण है कि हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए विटामिन डी की जरूरत पड़ती है। विटामिन डी हमारे शरीर में कैल्शियम को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने का काम करता है। 

अगर आप अपने शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बरकरार रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ आदतों को छोड़ना होगा। ऐसा करके आप अपने शरीर में कैल्शियम को मेनटेन कर पाएंगे जिससे आपका शरीर फिट रहेगा।

कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारियां

​कैल्शियम की कमी से आपको यह सब बीमारियां हो सकती है। इन बीमारियों से बचने के लिए आपको अपने शरीर को ध्यान रखना होगा। 

ऑस्टियोपोरोसिस
कोलन कैंसर का खतरा
हार्ट की समस्या
हाई ब्लड प्रेशर 

जानकार कहते हैं कि अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए आपको इन आदतों को छोड़ना होगा।

कैल्शियम की मात्रा की बरकरार करने के लिए कार्बोनेटेड का सेवन कम करें

बता दें कि कार्बोनेटेड पेय जैसे सॉफ्ट ड्रिंक, शैंपेन में काफी मात्रा में फास्फेट होता है, जिससे आपके शरीर की कैल्शियम कम होती है। इसलिए कार्बोनेटेड का सेवन कम कर दे और अपने शरीर को हेल्थी रखें।

प्रोटीन को करें सीमित मात्रा में सेवन

मामले से जुड़े जानकार बताते है कि हमें प्रोटीन को सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए क्योंकि जब हम इसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इससे हमारा शरीर खराब होता है। प्रोटीन को जब हम ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तब हमें एसिडिटी होने लगती है। इस हालात में हमारे शरीर से कैल्शियम टॉयलेट के जरिए बाहर निकल जाता है जिससे हमारे शरीर की हड्डियों पर गलत असर पड़ता है। 

एसिडिटी की दवाओं को करे कम इस्तेमाल

शरीर के कैल्शियम के लिए एसिडिटी बहुत खराब चीज है। एसिडिटी की दवाओं के सेवन से शरीर में एसिड कम बनता है जबकि कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे खनिज को अवशोषित करने के लिए पेट में एसिड का होना जरूरी है।

 कैफीन के सेवन से खुद को बचाएं

कैफीन को कैल्शियम का दुश्मन माना जाता है। जो लोग कैफिन को ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उनके शरीर में कैल्शियम की कमी होती है। इसलिए हमें कैफिन से परहेज करना चाहिए। इससे हमारा शरीर काफी फिट रहता है। 

तनाव से बचें और दूर रहे

अगर आप तनाव में ज्यादा घिरे रहते है तो यह आपके लिए अच्छी खबर नहीं हैं। आपको तनाव में रहने की आदत को जल्द ही बदल देनी चाहिए। जानकार कहते हैं कि स्ट्रेस से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है. ऐसे में टॉयलेट के जरिए कैल्शियम शरीर से निकल जाता है. 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: how to make strong bones calcium diet tips use this tips to get healthy body

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे