लाइव न्यूज़ :

लू उतारने के उपाय : लू लगने के 5 लक्षणों को समझें, लू से बचने के लिए आजमायें ये 20 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: June 9, 2021 14:53 IST

पूरे देश में गर्मी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है

Open in App
ठळक मुद्देपूरे देश में गर्मी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है घर में मौजूद है लू का इलाजलू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें

पिछले कुछ दिनों से गर्मी की वजह से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लू लगने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। देश में हर साल लू लगने से कई लोगों की मौत हो जाती है। 

दरअसल इंसान के शरीर का संतुलित तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक होता है, जिसमें शरीर के सभी अंग ठीक तरीके से कार्य करते हैं। गर्मी के मौसम में एसी या कूलर वाले कमरे को छोड़ बाहर की तेज धूप में निकलने का मन तो नहीं करता है, लेकिन फिर भी मजबूरी में बाहर जाना ही पड़ता है। 

गर्मी के दिनों में शरीर का तापमान बढ़ने से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्मी की वजह से सिर जोर-जोर से दर्द करने लगता है। हम पहचान भी नहीं पाते हैं कि हमें 'लू' लग गई है। लू लगने के ऐसे कई संकेत हमें हमारा शरीर देता है लेकिन हम उसे डेरी से पहचानते हैं और तब टेक परेशानी बढ़ जाती है। 

लू लगने के लक्षण- पूरे सिर में तेज दर्द होना- बिना किसी कारण के शरीर में जकड़न महसूस होना- त्वचा पर लाल निशान बन जाता- किडनी, दिमाग, दिल में अचानक कुछ दिक्कत का महसूस होना- पेशाब में परेशानी आना

शरीर को ठंडा रखने और लू से बचने के उपाय- धूप से आकर एकदम ठंडा पानी न पीएं- पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें- दिन में कम से कम दो बार ठंडे पानी से स्नान करें- गर्मी में बहुत अधिक घूमने-फिरने से बचें - बूढ़े, बच्चों या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित लोग धूप में जाने से बचें- शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें- तेज धूप में नंगे पांव न रहें- खाली पेट गर्मी में बाहर न निकलें- बहुत अधिक थका देने वाली एक्टिविटीज से बचें।- गर्मी में बहुत ज्यादा रेशमी, डार्क या चटीले वस्त्र न पहनते हुए सूती व हल्के रंग के कपड़े पहनें- घर से टोपी, चश्मा, छतरी इत्यादि लेकर निकलें- बहुत अधिक टाइट कपड़े न पहनें।

लू से बचने के घरेलू नुस्खे- पेय पदार्थो में थोड़ा नमक मिलाकर पीने से लू से बचने में सहायता मिलती है  - धूप में बाहर निकलना भी पड़े तो जेब में एक प्याज रख लें, इससे लू से बचाव में मदद मिलती है - पानी वाली चीजें जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी का अधिक सेवन करें- धनिए के पानी में चीनी मिलाकर पीएं- यह कच्चे आम का शर्बत यानी आम पन्ना आपको लू से बचाता है- इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर पीने से लू से बचा जा सकता है- पानी की बोतल साथ रखें और थोड़ी-थोड़ी थोडी देर में पानी पीते रहें- पानी में ग्लूकोज मिलाकर पीते रहना चाहिए। इससे आपके शरीर को उर्जा मिलती है - लू से बचने के लिए बेल या नींबू का शर्बत भी पीया जा सकता है- चाय-कॉफी का कम सेवन करें इसके बजाय नींबू पानी, सोडा, शिकंजी पियें 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब