दांतों का पीलापन हटाने की घरेलू दवा : दांत का कीड़ा, पीलापन और स्मेल से छुटकारा पाने के 14 उपाय

By उस्मान | Updated: February 17, 2021 12:16 IST2021-02-17T12:14:21+5:302021-02-17T12:16:50+5:30

दांत और मसूड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए इन उपायों को आजमाकर देखें

How to Get Rid of Yellow Teeth: Simple ways to naturally whiten teeth at home, home remedies for white teeth in Hindi, bad smell from mouth home remedies, home remedies for gums bleeding in Hindi | दांतों का पीलापन हटाने की घरेलू दवा : दांत का कीड़ा, पीलापन और स्मेल से छुटकारा पाने के 14 उपाय

दांतों का इलाज

Highlightsबाजार के केमिकल वाले उत्पादों से बचेंदांत खराब होने से हो सकती हैं कई गंभीर समस्याएं घर में मौजूद है दांत और मसूड़ों का इलाज

बेहतर स्वास्थ्य के लिए ओरल हाइजीन मेंटेन रखना बहुत जरूरी है। मुंह की अनदेखी करने से आपको दांत में दर्द, पीलापन, मसूड़ों में खून आना और सेंस्टिविटी जैसी तमाम समस्याएं हो सकती हैं।

अक्सर देखा गया है कि लोग दांतों सही तरह देखभाल नहीं करते हैं। पीले दांत आपके लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। कई लोग दो बार ब्रश भी करते हैं फिर भी उनके दांत पीले ही रहते हैं। बाजार में उपलब्ध रासायनिक उत्पाद दांतों को अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आप दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए घर पर आसानी से कर सकते हैं। इनसे दांतों को मजबूती मिलती है और बदबू और मसूड़ों की समस्या से भी राहत मिल सकती है। 

दांतों को चमकाने के उपाय

आधा निम्बू लेकर दांतो और मसूड़ों पर रगड़े। इससे दांत साफ होंगे और मसूड़े भी सुंदर बन सकते हैं. आधा चम्मच नमक में 3-4 बूंद सरसो का तेल मिलाकर दांत पर हल्के हाथ से रगड़े। इससे दांत का पीलापन दूर होता है और साथ ही साथ दांत साफ भी हो सकते हैं।

दांतो पर हल्के धब्बे दिखाई पड़ने पर स्ट्रॉबेरी के टुकड़े दांतो पर मले। स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले तत्व दांतो को ब्लीच कर धब्बो को दूर कर देते है। जामुन की पत्तियों के पेस्ट में चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर दांतो पर रगड़ने से दांत मोती जैसे चमकने लगते है।

दांतों को सफेद कैसे करें

नीम की दातुन से दांतो को साफ करने से दांत सुंदर, मज़बूत और स्वस्थ रहते है। इसके अलावा गुलाब की दातुन से दांत साफ करने से दांत सुंदर, मजबूत और चमकीले बने रहे सकते हैं।

संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को धूप में सुखाएं। सूखने के बाद इन्हें पीसकर पाउडर को एक डिब्बे में रख लें। अब रोज सुबह उठकर इस पेस्ट को नींबू के रस के साथ मिलाएं। इससे हर दिन अपने दांतों को ब्रश करें। इस उपाय को कुछ दिनों तक लगातार करने से आपके दांत पूरी तरह से सफेद हो सकते हैं 

दांतों का पीलापन हटाने के उपाय

दांतों को चमकदार बनाने के लिए आपको हफ्ते में एक बार नमक और तेल से उन्हें साफ करना चाहिए। इस उपाय के लिए आधा चम्मच नमक में दो बूंद सरसों का तेल मिलाएं और इससे दांतों पर मालिश करें। इससे दांतों का पीला रंग साफ हो जाएगा।

आप सभी लोग अंडे का इस्तेमाल किसी ना किसी रूप में जरूर करते होंगे लेकिन उसके छिलके को आप फेंक देते हैं। लेकिन आप उसी छिलके का इस्तेमाल अपने दांतों को पीलेपन से छुटकारा दिलाने के लिए कर सकते हैं।

दांतों का कालापन कैसे दूर करें

इसके लिए आप अंडे के छिलके का पाउडर इस्तेमाल करें। इसके लिए आप अपने घर में ही अंडे के छिलके को पीसकर उसका पाउडर बना सकते हैं। रात में उस पाउडर से अपने दांतों पर रगड़े और कुछ ही हफ्तों में आपके दांत चमक उठेंगे। 

एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा एक कटोरे में कर लें उसके ऊपर से एक पुरे नींबू का रास निचोड़ ले। दोनों को आपस में अच्छे से मिला ले। अच्छी तरह मिलाने के बाद आप इस पेस्ट को ब्रश पर रखकर अच्छी तरह अपने दातों पर घिसते रहें, जिस तरह से आप रोजाना टूथपेस्ट इस्तेमाल करते हैं।

मुंह की बदबू कैसे दूर करें

उसके बाद पानी का अच्छी तरह कुल्ला करें, उसके बाद जो आपको देखने को मिलेगा उसे देखर आप सच मुच हैरान हो जायेंगे। इसे तरीके को आप सप्ताह में एक बार जरूर करें।

स्ट्रॉबेरी के कुछ टुकड़ों को पीसकर, इस लेप को दांतों पर लगाकर मसाज करें। ऐसा दिन में दो बार करने से कुछ ही दिनों में पीले दांत सफेद होने लगते हैं। बेकिंग सोडा और स्ट्रॉबेरी के पल्प को मिलाकर भी दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन खत्म होता है।

आपको हमेशा वाइट फ्लोरेडेड टूथपेस्ट जिसमें फ्लोराइड की मात्रा नॉर्मल हो इस्तेमाल करना चाहिए। फ्लोराइड दांतों के मैल को हल्का करता है। दूसरा आपको हमेशा सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा हमेशा वर्टिकल मोशन में ब्रश करें। 

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल नींबू के साथ करना चाहिए। नींबू का रस साइट्रिक एसिड होता है जो ब्लीचिंग के रूप में कार्य करता है। चूंकि बेकिंग सोडा नेचर में एल्कलाइन है, यही वजह है कि इन दोनों चीजों को एक साथ इस्तेमाल करने से दांतों का पीलापन दूर होता है और वो सफेद बनते हैं। 

Web Title: How to Get Rid of Yellow Teeth: Simple ways to naturally whiten teeth at home, home remedies for white teeth in Hindi, bad smell from mouth home remedies, home remedies for gums bleeding in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे