लाइव न्यूज़ :

समय से पहले बाल सफेद कर देती हैं खाने-पीने की ये 5 चीजें, काला रखने के लिए आजमायें 5 आयुर्वेदिक उपाय

By उस्मान | Updated: April 20, 2021 13:08 IST

जानिये समय से पहले बाल काले क्यों होने लगते हैं और इससे कैसे राहत पा सकती है

Open in App
ठळक मुद्देकुछ चीजें समय से पहले बालों को कर सकती हैं सफेदघर में मौजूद है सफेद बालों का इलाजडाइट का रखें विशेष ध्यान

बढ़ती उम्र में बालों का सफेद होना आम बात है लेकिन जब समय से पहले ही बालों का रंग बदलने लग जाए, तो चिंता की बात है। हालांकि इसके पीछे जेनेटिक कारण, विटामिन की कमी और अन्हेल्दी लाइफस्टाइल भी हो सकते हैं। 

आपको हैरानी होगी क खाने-पीने की कुछ चीजों का अधिक सेवन भी काले बालों को धीरे-धीरे सफेद कर सकता है। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं और यह भी जानिये कि बालों को काला रखने के आयुर्वेदिक उपाय क्या-क्या हैं। 

चीनीचीनी या अन्य मीठी चीजों के अधिक सेवन से समय से पहले बाल सफेद हो सकते हैं। शुगर के अधिक सेवन से शरीर में विटामिन-ई की कमी हो सकती, जो बालों को मजबूत और काला रखने के लिए जरूरी होते हैं।

मोनोसोडियमडिब्बाबंद जूस और फूड्स में मोनोसोडियम पाया जाता है। इसके अधिक सेवन से बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं। फास्ट फूड का स्वाद बढ़ाने के लिए अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत और बाल दोनों को नुकसान पहुंचाता है। 

ज्यादा प्रोटीनमांस-मछली में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन इनके ज्यादा सेवन से व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है जिससे समय से पहले बाल सफेद हो सकते हैं।

केक और पेस्ट्रीकेक और पेस्ट्री को बनाने के लिए काफी मीठे का इस्तेमाल होता है और खाने के अलग-अलग रंगों से इन्हें सजाने का काम किया जाता है। ये सब देखने और खाने में तो स्वाद होते हैं लेकिन इन्हें खाने से सेहत को नुकसान होता है। 

मैदामैदे का इस्तेमाल कई खाने की चीजों में किया जाता है। कई लोग मैदे से बनी चीजों का इस्तेमाल काफी मात्रा में करते हैं जो शरीर की पाचन शक्ति खराब कर देता है जिसका सीधा असर बालों पर पड़ता है। इसके अधिक सेवन से बाल सफेद हो जाते हैं।

बालों को काला करने के उपाय

देशी घीआप सभी को जानकर हैरानी होगी कि देसी घी के इस्तेमाल से बाल काले हो सकते हैं। अगर आप देशी घी को अपने बालों में लगाकर अच्छी तरह से मसाज करते हैं, तो आपको फर्क नजर आने लगेगा। हफ्ते में आप आप दो बार देशी घी से अपने बालों की मसाज जरूर करें। देशी घी स्वस्थ बालों के लिए काफी लाभदायक होता है।

गाजर का जूसआपको बता दें कि गाजर भी आपके बालों को काला बनाने के लिए काफी मददगार साबित होता है। आप रोजाना 250 ग्राम गाजर का जूस बना ले और उसका सेवन जरूर करें। ऐसा करने से आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।

नारियल का तेलवैसे तो नारियल का तेल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही साथ यह सफेद बालों को काला करने के लिए भी काफी लाभदायक होता है। हर दूसरे दिन आप सोने से पहले अपने सिर के बालों को नारियल के तेल से मसाज जरूर करें।

काला तिलकाले तिल का सेवन सफेद बालों को दोबारा से काला करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हफ्ते में दो या तीन बार एक चम्मच काले तिल खाने से आपको काफी अच्छा फायदा देखने को मिलता है।

एलोवेरा जेलआप सभी को अच्छी तरह से पता है कि एलोवेरा हमारे चेहरे के साथ-साथ हमारे पेट के लिए भी काफी लाभदायक होता है। एलोवेरा जेल सफेद बालों को काला करने के लिए भी काफी असरदार साबित होता है। एलोवेरा जेल में नींबू का रस डालकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं।  

टॅग्स :हेयर केयरघरेलू नुस्खेहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”