लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच सार्वजनिक शौचालय कितना है सुरक्षित? जानें क्या है विशेषज्ञों का मानना

By प्रिया कुमारी | Updated: June 25, 2020 11:18 IST

कोरोना महामारी के बीच सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करना संक्रमण का खतरा कितना हो सकता है। इस बारें में एक्सपर्ट का क्या मानना है जानें।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी के बीच सार्वजनिक शौचालय इस्तेमाल करना कितना सुरक्षित ?विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही न बरते।

कोरोना वायरस को लेकर लगे लॉकडाउन अब धीर-धीरे खुलने लगे हैं। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय अब खुलते जा रहे हैं। हर दिन संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच लोगों के बीच एक तरह से भय का माहौल बन रहा है। खास कर इस समय एहतियात बरतने की ज्यादा जरूरत है। घरों की सफाई ज्यादा बढ़ती जा रही है। ऐसे में आप बाहर के शौचालय का इस्तेमाल करते हैं तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस परिस्थिति में क्या करना चाहिए इस बात का हमे खास ख्याल रखना होगा। नियमित हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना बहुत जरूरी है।

एक्सपर्ट का मानना है लोग बाहर न निकलें तो बेहतर और अगर निकलना पड़े तो मास्क जरूर पहनें। घर के शौचालयों की नियमित सफाई और सैनिटाइज करने की सलाह दी जा रही है, तो सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल न ही करना बेहतर है। हो सकता है कि वहां कोरोना संक्रमित व्यक्ति भी आया हो। वहां के दरवाजे, हैंडल, फर्श आदि की सफाई ठीक से न की गई हो। ऐसी स्थिति में संक्रमण की संभावना रहती है।

अगर आप अपने वर्कप्लेस, बैंक वगैरह में भी किसी सार्वजनिक शौचालय में जाते हैं तो ध्यान रखें कि वहां सफाई में कोई भी चूक न हुई हो।  सफाई में चूक से संक्रमण का खतरा रहता है। जो जरूरी सेवाओं से न जुड़े हों, वे घर से न ही निकलें तो बेहतर है। अगर सब्जी, दूध, राशन वगैरह लेने बाहर जाना हो तो घर में ही शौचालय का इस्तेमाल कर के निकलें, ताकि बाहर सार्वजनिक शौचालय जाना न पड़े।  जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि इस नाजुक दौर में हर तरह के संक्रमण से बचने की जरूरत है। 

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 16922 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इसी अवधि में 418 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। ये आंकड़े बुधवार सुबह से आज सुबह के बीच के हैं। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 14894 हो गया है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या भी 4 लाख 73 हजार से ज्यादा हो गई है। 

देश के शहरों की बात करें तो दिल्ली में कोरोना से अब सबसे ज्यादा मामले हो गए हैं। बुधवार को और 3,788 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 70,000 के आंकड़े को पार कर गए, जबकि शहर में अभी तक इस संक्रमण से 2,365 लोग की मौत हुई है। इसी के साथ दिल्ली इस वायरस से बुरी तरह प्रभावित मुम्बई से आगे निकल गयी। 

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,890 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1,42,900 हो गए। इस वायरस से 208 लोगों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 6,739 हो गई। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के आज 1,144 नए मामले सामने आए, जिसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 69,625 हो गई। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब