प्रेग्नेंट हैं तो करें इन चीजों का सेवन, बच्चे का आईक्यू लेवल होगा तेज
By मेघना वर्मा | Updated: January 5, 2018 14:35 IST2018-01-05T13:26:14+5:302018-01-05T14:35:22+5:30
गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान कुछ खास आहारों का सेवन करना चाहिए जिससे उनके बच्चे का आईक्यू लेवल बढ़ने की संभवना होती है।

प्रेग्नेंट हैं तो करें इन चीजों का सेवन, बच्चे का आईक्यू लेवल होगा तेज
अगर आप भी गर्भवती हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि कैसे आप गर्भाधान के दौरान ही कुछ आदतों को अपनाकर अपने होने वाले बच्चे का आई क्यू लेवल बढ़ा सकती हैं। हाल ही में हुई रिसर्च से यह बात सामने आई है कि गर्भवती महिलाओं को आखिरी तीन महीनों में अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। साथ ही रोजाना कुछ मात्रा में अंडा, मछली, फलियां, नट्स और ब्रोकोली भी खाना चाहिए। ऐसा करने से होने वाले बच्चे के आईक्यू लेवल बढ़ने की सम्भावना होती है। कार्नेल यूनिवर्सिटी में हुए इस रिसर्च में गर्भवती महिलाओं पर रिसर्च किया गया।
शोध के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव के आखिरी तीन महीनों में अंडे का योक, लाल मांस, मछली, चिकन, फलियां, नट्स और सब्जियों आदि का सेवन करना चाहिए। शोधकर्ताओं के अनुसार ये चीजें होने वाले बच्चे के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। अध्ययन करने वाले मैरी कैडिल ने कृन्तकों के उपयोग से जानवरों के मॉडल के माध्यम से इसे समझाया, कि इस एकल पोषक तत्व की अतिरिक्त मात्रा के साथ मातृ आहार को पूरा करने से संतान के आईक्यू लेवल बढ़ने में लाभ होता है।
वरिष्ठ लेखक रिचर्ड केनफील्ड ने 26 गर्भवती महिलाओं पर ये जांच की। महिलाओं के ग्रुप को दो भागों में बांट दिया गया। लगभग आधे महिलाओं को 480 मिलीग्राम प्रतिदिन के हिसाब से कोलिन दिया गया, जो पर्याप्त मात्रा से अधिक है और अन्य आधी महिलाओं को 930 मिलीग्राम प्रति दिन दिया गया। आगे उन्होंने 4, 7 और 10 महीने पर महिलाओं के गर्भ की जांच की, जिसमें कोलिन का अधिक सेवन करने वाली महिलाओं के भ्रूण में ज्यादा हलचल देखने को मिली। यह अध्यन फेडरेशन ऑफ अमेरिकन सोसाइटी फॉर एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी में प्रकाशित किया गया है।