लाइव न्यूज़ :

Hottest year: लो जी देख लो आंकड़े?, 2024 अब तक का सबसे गर्म वर्ष और औसत तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2024 13:41 IST

Hottest year 2024: एजेंसी ने कहा कि यह पिछले 17 महीनों में 16वां ऐसा महीना था जब वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक युग स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देतापमान पूर्व-औद्योगिक युग के स्तर से 1.62 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। तापमान 29.37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सामान्य से 0.62 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अब तक (जनवरी से नवंबर तक) वैश्विक औसत तापमान विसंगति 1991-2020 के औसत से 0.72 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Hottest year 2024: यूरोपीय जलवायु एजेंसी ‘कोपरनिकस’ ने सोमवार को कहा कि 2024 अब तक का सबसे गर्म वर्ष होगा और औसत तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने वाला यह पहला वर्ष होगा। उसने कहा कि इसके अलावा, नवंबर 2024 दूसरा सबसे गर्म महीना (नवंबर 2023 के बाद) बन गया है, जिसमें औसत सतह वायु तापमान 14.10 डिग्री सेल्सियस रहा। इस महीने यह 1991-2020 के नवंबर के औसत तापमान से 0.73 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कोपरनिकस के अनुसार नवंबर में वैश्विक तापमान में एक और बड़ी बात नजर आयी जिसमें तापमान पूर्व-औद्योगिक युग के स्तर से 1.62 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। एजेंसी ने कहा कि यह पिछले 17 महीनों में 16वां ऐसा महीना था जब वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक युग स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भारत ने 1901 के बाद से दूसरे सबसे गर्म नवम्बर महीने का अनुभव किया, जिसमें औसत अधिकतम तापमान 29.37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 0.62 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस साल अब तक (जनवरी से नवंबर तक) वैश्विक औसत तापमान विसंगति 1991-2020 के औसत से 0.72 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

जो इस अवधि संबंधी रिकॉर्ड में सबसे अधिक है और 2023 में इसी अवधि की तुलना में 0.14 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म है। यूरोपीय जलवायु एजेंसी ने कहा कि यह लगभग तय है कि 2024 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म वर्ष होगा, जिसमें वार्षिक तापमान पूर्व-औद्योगिक युग स्तरों से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होगा। सबसे गर्म वर्ष 2023 है जिसमें तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 1.48 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम