लाइव न्यूज़ :

डैंड्रफ का रामबाण इलाज : डैंड्रफ का घरेलू इलाज करने के लिए अपनाएं ये 7 असरदार तरीके

By उस्मान | Updated: November 27, 2020 15:29 IST

रूसी या डैंड्रफ का उपचार क्या है : आपके घर में मौजूद है रूसी का उपचार

Open in App
ठळक मुद्देइससे सिर में सूखापन और खुजली होती हैसर्दियों में डैंड्रफ का अधिक खतरा इरिटेड और ऑयली स्किन डैंड्रफ के दो मुख्य कारण

आप बालों में होने वाली डैंड्रफ या रूसी के बारे में जरूर जानते होंगे। डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है जिसमें आपके सिर में मृत त्वचा यानी डेड स्किन की एक परत बन जाती है। इससे सर में सूखापन और खुजली होती है। यह सूखकर आपके सिर से झड़ती रहती है। सिर में रूसी होने से बालों के कमजोर और टूटने का भी खतरा बना रहता है।

क्या डैंड्रफ होना कोई गंभीर समस्या है ?

सर्दियों में डैंड्रफ का अधिक खतरा होता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह कोई गंभीर समस्या नहीं है लेकिन, अगर एंटी डैंड्रफ शैंपू भी काम न करे और खोपड़ी में सूजन या खुजली ज्यादा बढ़ने लगे तो आपको डॉक्टर या डर्मटोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। 

खोपड़ी में डैंड्रफ क्यों होती है ?

इरिटेड और ऑयली स्किन डैंड्रफ के दो मुख्य कारण है। इसमें खोपड़ी में सफेद और पीले रंग की परत बन जाती है। इसके अलावा बालों की ठीक से साफ सफाई नहीं करने से भी डैंड्रफ बनता है। हेयर केयर के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स भी कभी-कभी सूट नहीं करते, जिससे की स्कैल्प पर इरिटेशन और इसकी परत बन जाती है।

डैंड्रफ के लिए घरेलू उपचार

मेथी का पानीडैंड्रफ की समस्या से बचन के लिए मेथी काफी फायदेमंद होता है। इसके दानों को 7-8 घंटे पानी में भिगोकर रख दें। फिर इसका पेस्ट तैयार कर लें और इसे खोपड़ी पर लगाएं और आधे घंटे के बाद धो लें। ऐसा कम से कम सप्ताह में एक बार करना चाहिए।

दहीडैंड्रफ की परेशानी होने पर दही का बालों के लिए उपयोग किया जा सकता है। दही में मौजूद विटामिन और मिनरल डैंड्रफ को दूर करने में मदद करते हैं इसलिए बाल धोने के आधे घंटे पहले दही से सिर की मसाज करें और फिर बाल धो लें। ऐसा सप्ताह में एक बार करने से फायदा मिल सकता है।

नारियल का तेलडैंड्रफ से राहत पाने के लिए आपको नारियल तेल से खोपड़ी की मालिश करनी चाहिए। 3 से 5 चम्मच नारियल के तेल लेकर खोपड़ी की मालिश करें और फिर एक घंटे के बाद बालों को शैम्पू करें।

एस्पिरिनदो एस्पिरिन को क्रश करें और उन्हें अपने शैम्पू के साथ मिलाएं, फिर अपने बालों को शैम्पू करें। इसे 2 मिनट के लिए बैठने दें फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा हफ्ते में एक बार करें। 

एलोवेरा और सेब का सिरकाअपने बालों को शैम्पू करने से ठीक पहले अपनी खोपड़ी में एलोवेरा जेल रगड़ें। एक चौथाई कप एप्पल साइडर विनेगर को एक चौथाई कप पानी में मिलाएं, फिर इसे अपने सर में लगाएं। इसे कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर अपनी खोपड़ी को अच्छी तरह से धो लें। 

बेकिंग सोडाअपने बालों को गीला करें, फिर बेकिंग सोडा को अपने सिर में लगाएं। इसे कुछ मिनटों के लिए बैठने दें, फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। ध्यान रहे कि आपको सिर को धोने के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

नींबू का रसअपने खोपड़ी में 2 चम्मच नींबू का रस रगड़ें, इसे कुछ मिनट के लिए रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद 1 कप पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसे अपने सिर में लगाएं।

टॅग्स :हेयर केयरहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब