लाइव न्यूज़ :

स्तनों का आकार बढ़ाकर आकर्षक बनाने के लिए किसी भी कीमत पर खायें ये चीजें

By उस्मान | Updated: November 29, 2018 18:08 IST

वैसे तो ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के कई  ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं, जो विभिन्न तरह की दवाओं और सर्जरी पर निर्भर हैं। लेकिन इन पर एक बड़ी राशि भी खर्च करनी पड़ती है। अगर आप बिना सर्जरी अपना ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको अपने खानपान में बदलाव करना चाहिए। 

Open in App

महिलाओं की खूबसूरती सिर्फ उनके चेहरे से नहीं बल्कि ब्रेस्ट साइज पर भी निर्भर करती है। ढीले और कमजोर स्तन किसी भी महिला की शरीरिक सुंदरता कम कर सकते हैं। वहीं यदि ब्रेस्ट आकर्षक और प्राकृतिक रूप से सुडौल हों, तो वह महिला की सुंदरता को और अधिक निखार देते हैं। ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिन्हें ब्रेस्ट साइज कम होने की वजह से आए दिन शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। इससे किसी भी लड़की का कॉन्फिडेंस पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और हीनभावना भी आ सकती है।

वैसे तो ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के कई  ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं, जो विभिन्न तरह की दवाओं और सर्जरी पर निर्भर हैं। लेकिन इन पर एक बड़ी राशि भी खर्च करनी पड़ती है। आजकल बहुत सी महिलाएं ब्रेस्ट सर्जरी का सहारा ले रही हैं लेकिन उसके लिए इतना पैसा हर कोई खर्च नहीं कर सकता है। अगर आप बिना सर्जरी अपना ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको अपने खानपान में बदलाव करना चाहिए। 

अगर आप अपने ब्रेस्ट का साइज बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। खाने की कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर आप स्तनों का आकार बिना किसी साइड इफेक्ट के बढ़ा सकती हैं। खाने की इन चीजों में एस्ट्रोजेन को उत्तेजित करने की क्षमता होती है। इस हार्मोन का ब्रेस्ट साइज में अहम रोल है। 

किसी भी कीमत पर डाइट में शामिल करें ये चीजें-फाइटोस्ट्रोजेन से भरपूर पपीता, सेब,खजूर, अनार और चेरी जैसे फल - मूली, गाजर, सोयाबीन अंकुरित, बैंगन, लहसुन, और खीरे जैसी सब्जियां - अखरोट, पिस्ता, और काजू जैसे नट्स- मोनोसैचुरेटेड और पोलीसैचुरेटेड फैटी एसिड वाली ओलिव ऑयल और एवोकाडो जैसी चीजें 

दूधडेयरी उत्पादों को भी ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए जाना जाता है। गाय का दूध एस्ट्रोजन, प्रोलैक्टिन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन को बढ़ावा देता है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आपको एक गिलास दूध सुबह और एक गिलास दूध रात को पीना चाहिए। 

पपीतादूध के साथ पपीता खाने से ब्रेस्ट का साइज बढ़ सकता है। कच्चे पपीते में एंजाइम होते हैं जिसका इस्तेमाल डाइट्री सप्लीमेंट बनाने के लिए किया जाता है। इसमें कैरोटीन, फ्लेवोनोइड्स, विटामिन सी, और विटामिन बी (फोलेट और पैंटोथेनिक एसिड) जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

सीफूडफिश, ऑयस्टर, प्रॉन आदि का सेवन करना चाहिए। इन चीजों में भरपूर मात्रा में मैंगनीज पाया जाता है। यह ब्रेस्ट टिश्यू को बढाने के लिए सेक्स हार्मोन को बढ़ावा देने में मदद करता है। आपको मछली को कम तेल और काली मिर्च के साथ पकाना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब