लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से बचाव: घर पर ऐसे बनाएं 200 रुपये में 2 लीटर सैनिटाइजर, 50 रुपये में 100 असरदार फेस मास्क

By उस्मान | Updated: March 9, 2020 16:01 IST

कोरोना वायरस से बचने के उपाय : बाजर से महंगे मास्क और सैनिटाइजर खरीदने से बचें

Open in App

Coronavirus or COVID-19 : भारत में कोरोना वायरस के चार नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 43 पर पहुंच गई है। नए मामले दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर और केरल के एर्णाकुलम में सामने आये हैं। देश में कोरोना वायरस से अब तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है। 

कोविड-19 की जांच के संबंध में लिए गए कुल 3,003 नमूनों में से 43 की जांच पॉजिटिव पाई गई जबकि 2,694 निगेटिव निकले। इनमें केरल के वे तीन मरीज भी थे जिन्हें पिछले महीने सेहत में सुधार आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन स्थिति, उठाए गए कदमों और राज्यों की भविष्य की तैयारियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनकी समीक्षा कर रहे हैं। जैसे-जैसे कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है वैसे ही दुनियाभर में फेस मास्क और सैनिटाइजर की मांग बढ़ती जा रही है। 

आलम यह है कि भारत में अधिकतर मेडिकल स्टोर पर मास्क नहीं मिल रहे हैं। अगर मिल भी रहे हैं, तो उनकी कीमत दस गुना वसूली जा रही है। जाहिर है किसी गरीब के लिए इसे खरीदना अब आसान नहीं रह गया है। 

अगर आपको हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क नहीं मिल रहे हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सुशांत स्कूल ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज की निदेशक डॉक्टर मोनिका चैधरी आपको घर पर ही हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क बनाने के घरेलू उपाय बता रही हैं जिसमें आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं पड़ेंगे। 

घर पर सैनिटाइजर बनाने के लिए आपको चाहिए ये चीजें

घर पर हैंड सैनिटाइजर बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजें चाहिए। आईसोप्रोपील एल्कोहॉल (Isopropyl Alcohol) और एलोवेरा जेल (Aloe vera gel)। आईसोप्रोपील एल्कोहॉल आपको किसी भी दुकान या ऑनलाइन साइट से मिल सकता है। बाजार में इसकी कीमत 250 से 300 रुपये के बीच है। एलोवेरा जेल का पौधा आपको कहीं भी मिल सकता है। 

घर पर ऐसे बनाएं हैंड सैनिटाइजर

- एलोवेरा पौधे के 10 से 15 बड़े पत्तों को काट लें- इन्हीं अच्छी तरह धोकर इनके छिलके उतार दें - अब एक चम्मच से इनका गुदा निकाल लें और कटोरे में रख लें- कटोरे में आईसोप्रोपील एल्कोहॉल मिक्स कर दें- इसे अच्छी तरह मिक्स करके एक बड़ी स्प्रे बोटल में भर लें- आपकी हैंड सैनिटाइजर की बोटल तैयार है, जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करते रहे

घर पर ऐसे बनाएं फेस मास्क

- घर पर फेस मास्क बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत है। - पहला बड़े वाला टिश्यू पेपर का डिब्बा और रबर बैंड का पैकेट। - इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक टिश्यू पेपर लें। - इसके बाद उसे ऊपर से नीचे की तरह ऐसे फोल्ड करें जैसे आप बचपन में कागज का पंखा बनाने के लिए मोड़ते थे। - इसके टिश्यू पेपर के दोनों किनारों को थोड़ा-थोड़ा मोड़ लें और उसमें रबर बैंड लगा दें। - इसके बाद किनारों पर स्टेपल पिन लगा दें। - आपका मास्क तैयार है और आप इसे ज्यादा समय तक न पहनें। - इसे उतारने के बाद कहीं भी नहीं फेंकें बल्कि इसका सही से निपटान करें। 

टॅग्स :कोरोना वायरसघरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्ससीओवीआईडी-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार