लाइव न्यूज़ :

बारिश के मौसम में होने वाले दाद, खाज खुजली जैसे त्वचा रोगों के लिए 5 असरदार घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: July 23, 2021 12:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देबारिश के मौसम में त्वचा रोग आम समस्याघर में मौजूद है चर्म रोगों का इलाजमानसून के मौसम में त्वचा रोगों से बचा सकते हैं ये उपाय

मानसून का मौसम जितना सुहाना होता है उतना ही खतरनाक भी होता है। इस मौसम में त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं जैसे खुजली, दाने, फोड़े-फुंसी, मुंहासे, फंगल इन्फेक्शन आदि का बहुत ज्यादा खतरा होता है। 

एक्सपर्ट मानते हैं कि बारिश के मौसम में नमी बढ़ जाती है और त्वचा से ऑयल ज्यादा बहता है जिससे स्किन इन्फेक्शन का अधिक खतरा होता है। चलिए जानते हैं कि इस मौसम में आपको त्वचा से जुड़ीं क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं और आप उनसे कैसे राहत पा सकते हैं।   

1) खुजली वाले दानेबारिश के दिनों पसीने वाली ग्रंथियां ब्लॉक हो जाती हैं। जब पसीना बाहर निकल पाता है, तो यह आपकी त्वचा के नीचे ही बनने लगता है जिससे त्वचा पर दाने, खुजली और छाले होने लगते हैं। इनसे बचने के लिए आप ठंडी सिकाई कर सकते हैं। इसके अलावा चने के आटे का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।

2) फोड़े-फुंसीमानसून में त्वचा पर फुंसी होना भी आम समस्या है। रोम छिद्रों के संक्रमित होने पर फुंसी होती है। यह चेहरे, खोपड़ी, बगल, पीठ, छाती, गर्दन, जांघों और नितंबों पर कहीं भी हो सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए आप नीम के पानी से स्नान कर सकते हैं। इसके अलावा प्रभावित हिस्से पर सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।

3) मुंहासे इस मौसम में पसीना बैक्टीरिया और तेल के साथ मिलकर त्वचा पर मुंहासे पैदा करता है। ऐसा आपके छिद्रों के बंद होने से होता है। खासकर ऑयली स्किन वालों को यह समस्या बहुत होती है। इन्हें खत्म करने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच सेब के सिरके को डालकर पेस्ट बनाकर प्रभावित हिस्से पर लहाना चाहिए।

4) लाल या सफेद दानेइस चिपचिपे मौसम में फोड़े होने का भी बहुत खतरा होता है। ये फोड़े मुख्य रूप से बैक्टीरिया के कारण होते हैं जो नम, पसीने वाली त्वचा पर होते हैं। कई मामलों में यह इतने पीड़ादायक हो जाते हैं कि आपको दवाओं की भी जरूरत पड़ सकती है। इनसे बचने के लिए आपको छाछ, नारियल पानी और ताजे फलों का रस और तरबूज का खूब सेवन करना चाहिए।

5) फंगल इन्फेक्शनगर्मियों में इसका सबसे अधिक खतरा होता है। फंगस त्वचा की ऊपरी सतह पर होता है यह नमी वाले हिस्से खासकर पैरों में अधिक होता है। इसके होने पर आपको तेज खुजली हो सकती है। ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

त्वचा रोगों से बचने के उपाय

नीम का लेपनीम में कई तरह के गुण पाये जाते हैं खास कर उसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते हैं। आप इसके पत्तों को पीस कर कुछ दिन तक इसका लेप रोजाना कुछ देर के लिए लगाएं और हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे फोड़े- फुंसियों को ठीक करने में मदद मिलती है। 

हल्दी और तेलहल्दी में एंटी सेप्टिक गुण होते हैं जिससे की वह आपके घाव, फुंसियों को और ज्यादा फैलने भी नहीं देती है। आप उसमें सरसों का तेल गर्म करके मिलाकर उसका गाढ़ा लेप बना कर लगाएं। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।  दाद, खाज खुजली से ऐसे करें बचावकम से कम साबुन, शैम्पू और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। अधिक केमिकल युक्त चीज़ों का इस्तेमाल बंद कर दें। नहाने के लिए ग्लिसरीन सोप का इस्तेमाल करें। नहाने के बाद पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगाएं। कपड़े पर साबुन और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने के बाद उसे अच्छी तरह से धो लें। कपड़े पर साबुन और डिटर्जेंट जमा न रहने दें। दाद में से पीप या पानी निकलने पर उसे साफ पानी से धोएं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंटमानसून हेल्थ टिप्स हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब