लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में दर्दनाक मुंह के छालों को एक दिन में जड़ से साफ कर देती है किचन में मिलने वाली ये चीज

By उस्मान | Updated: December 14, 2018 16:23 IST

यह दर्दनाक छाले आपका खाना-पीना मुश्किल कर देते हैं। इतना ही नहीं इसकी वजह से आपको ब्रश करने पर भी दर्द होता है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो इससे आपके मुंह में इन्फेक्शन भी हो सकता है और आपके मुंह से बदबू आ सकती है। 

Open in App

सर्दियां शुरू होते ही शरीर कई सारी परेशानियों से घिर जाता है। समय रहते इन दिक्कतों को दूर ना किया जाए, तो ये समस्या गंभीर बन जाती है। इस मौसम में होने वाली एक समस्या मुंह के छाले (Mouth ulcers) भी हैं। यह समस्या महिलाओं में अधिक आम हैं, लेकिन यह वयस्क और बच्चों को भी प्रभावित कर सकती है। 

मुंह के छालों से परेशानी

मुंह के छाले एक छोटा सतही छाले होता है जो आपके मुंह के किसी भी मुलायम ऊतक, मुंह के ऊपर या निचली सतह, होंठ और गाल पर या आपके मसूड़ों के तल पर दिखाई दे सकता है। मुंह के अंदर होने वाले से छाले कई कारणों से हो जाते हैं। कई बार ये पेट साफ न होने की वजह से, हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ने की वजह से, चोट लग जाने से, पीरियड्स की वजह से हो सकते हैं।

 

मुंह के छाले होने के कारण

इसके अलावा मुंह में चोट लगने, तीखा भोजन, विटामिन की कमी, तनाव या ऑटोइम्म्यून डिसऑर्डर के कारण भी मुंह में छाले हो सकते हैं। मुंह के छालों के बारे में लापरवाही बरतने पर यह ओरल कैंसर का कारण हो सकता है।  

यह दर्दनाक छाले आपका खाना-पीना मुश्किल कर देते हैं। इतना ही नहीं इसकी वजह से आपको ब्रश करने पर भी दर्द होता है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो इससे आपके मुंह में इन्फेक्शन भी हो सकता है और आपके मुंह से बदबू आ सकती है। 

इस समस्या से राहत पाने के लिए बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध हैं लेकिन आप घरेलू उपचार के जरिए भी इस दर्दनाक छाले से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप खसखस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, खसखस शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा करता है जिस वजह से यह मुंह के छालों से राहत दिलाने में सहायक है।   

मुंह के छालों से राहत पाने के लिए ऐसे करें खसखस का इस्तेमालसूखे नारियल को क्रश कर लें और उसमें शुगर कैंडी का पाउडर और खसखस मिलाकर गोली बना लें। मुंह के छालों से राहत पाने के लिए गोलियों को पानी के साथ खा सकते हैं।  

इस बात का रखें ध्यान मुंह के छालों को गंभीरता से नहीं लेना कई मामलों में कैंसर का कारण भी बन सकता है। इसलिए अगर आपको इस तरह के उपायों से आराम नहीं मिल रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब