लहसुन, प्याज के प्रयोग से थायरायड को करें कंट्रोल

By मेघना वर्मा | Updated: January 3, 2018 08:54 IST2018-01-02T18:28:34+5:302018-01-03T08:54:03+5:30

थायरायड का ईलाज करवा रहे हैं तो सिर्फ दवाइयों पर निर्भर नहीं रह सकते, कुछ घरलू नुस्खों को अपनाकर इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

Home remedies to control thyroid | लहसुन, प्याज के प्रयोग से थायरायड को करें कंट्रोल

लहसुन, प्याज के प्रयोग से थायरायड को करें कंट्रोल

थायरायड के मरीज को इलाज के साथ थायरायड कंट्रोल के घरेलू उपाय भी पता होना चाहिए। उनकी डाईट कैसी हो और उन्हें क्या नहीं खाना चाहिए इन सब की जानकारी थायरायड के मरीज को होनी चाहिए। थायरायड को जड़ से खत्म करने के लिए जरुरी है कि उसे कंट्रोल में रखा जाए। इसमें सिर्फ खान-पान ही नहीं बल्कि एक्सरसाइज को भी नियमित रूप से शामिल करना चाहिए।

दो तरह के होते हैं थायरायड

थायरायड के दो प्रकार होते हैं एक हाइपोथायराइडिज्म और दूसरा हाइपरथायराइडिज्म। हाइपोथायराइडिज्म में शरीर का वजन बढ़ने लगता है, भूख कम लगती है, जोड़ों में दर्द रहता है, हाथ पैर में सूजन आने लगती है, कब्ज की शिकायत होती है। दूसरे प्रकार के हाइपरथायराइडिज्म में वजन कम होने लगता है, बार-बार भूख लगने का एहसास होता है, पसीना अधिक आता है।  

न्यूट्रिशनिस्ट फारिहा शानम ने बताया कि थायरायड जिस भी प्रकार का हो सबसे जरूरी होता है उसे नियंत्रित करना। उन्होंने बताया की थायरायड में बैलेंस डाईट होना जरूरी है। कोई भी चीज कभी भी नहीं खाना चाहिए।

दूध, दही और मछली है फायदेमंद

थायरायड के मरीजों को दूध का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। इसके साथ ही दूध से बने अन्य सभी प्रोडक्ट जैसे पनीर, दही आदि थायरायड में खाया जा सकता है। इसके अलावा आयोडीन का सेवन भी फायदेमंद होता है इसलिए समुद्री मछलियां आदि खा सकते हैं। ऐसे आहार जिनमें आयरन और कॉपर भरपूर मात्रा में हो उसका सेवन भी थायरायड को कंट्रोल रखने में मददगार हो सकता है। बादाम, काजू और सूरजमुखी के बीज फायदेमंद हैं।

लहसुन, प्याज और मशरूम जरुर खाएं

थायरायड के मरीजों को विटामिन युक्त आहार जरूर लेना चाहिए। लहसुन, प्याज और मशरूम खाने से भी थायरायड को कंट्रोल में मदद मिलती है। 

नारियल के तेल का करें इस्तेमाल

थायरायड के मरीजों को साधारण तेल की जगह नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। सब्जी बनाते समय इसी का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही टमाटर, पनीर और हरी मिर्च थायरायड ग्रंथियों के लिए अच्छे होते हैं। 

जरूर पिएं तीन से चार लीटर पानी

थायरायड मरीजों को दिन में कम से कम तीन से चार लीटर पानी रोज पीना चाहिए। इससे ना सिर्फ थायरायड कंट्रोल करने में मदद मिलती है, बल्कि शरीर की गंदगी भी बाहर आ जाती है। 

Web Title: Home remedies to control thyroid

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे