लाइव न्यूज़ :

पेशाब में खून, पीलेपन, कालेपन की वजह ये 5 बीमारियां, लड़कियों को ज्यादा होती है दूसरी बीमारी

By उस्मान | Updated: August 20, 2019 12:31 IST

अगर आप लंबे समय से पेशाब के दौरान जलन या पेशाब के साथ खून आने की दिक्कत का सामना कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं और बिना देरी किये डॉक्टर के पास पहुंच जाएं।

Open in App

पेशाब में खून आना चिंता का विषय है। आपको इसके पीछे का कारण पता होना बहुत जरूरी है। पेशाब में खून एक मामूली इन्फेक्शन से लेकर कैंसर तक की वजह से आ सकता है इसलिए इसकी जांच करवाना अनिवार्य है। इस समस्या को नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। पेशाब में खून आने की समस्या का मेडिकल भाषा में रक्‍तमेह (Hematuria) कहा जाता है। पेशाब से खून आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसका मतलब हो सकता है कि आपकी किडनी या मूत्र पथ में कोई समस्या है।

अगर आप लंबे समय से पेशाब के दौरान जलन या पेशाब के साथ खून आने की दिक्कत का सामना कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं और बिना देरी किये डॉक्टर के पास पहुंच जाएं। ब्रिटेन में गुर्दों के कैंसर को लेकर अभियान चलाने वाली एक संस्था का कहना है कि पेशाब में खून दिखना कैंसर का लक्षण हो सकता है।

सामान्यत पेशाब का रंग हल्का पीला होता है लेकिन कई बार यह गहरा पीला, लाल या काला भी होने लगता है। लोग इसके रंग को बहुत ही मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते है जोकि बहुत ही गलत है। हो सकता है आपको कोई बीमारी हो जिसकी वजह से पेशाब का रंग बदल गया हो। चलिए जानते हैं पेशाब में खून आने के कारण क्या हैं। 

1) किडनी की पथरी (Kidny Stone)किडनी शरीर का मुख्य अंग है जिसका काम शरीर में जहरीले पदार्थों को हटाना, खून साफ करना, तरल पदार्थ बैलेंस करना, खून से मिनरल्स हटाना, खाने की चीजों से अपशिष्ट हटाना, रेड ब्लड सेल्स बनाने वाले हार्मोन बनाना, हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना है। खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से यह समस्या हो सकती है। अगर आपको किडनी की पथरी है, तो पेशाब करते समय दर्द और खून आ सकता है।

2) यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI)यह महिला और पुरुषों दोनों में होने वाली बहुत ही आम समस्या है। इस इन्फेक्शन की वजह से पेशाब करते समय खून आता है और साथ में जलन भी होती है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे।

3) ग्‍लोमेरूलोनेफ‍रिटिस (Glomerulonephritis) पेशाब या मल में खून आने का ग्‍लोमेरूलोनेफ‍रिटिस या ग्‍लोमेरूलर नेफीरिटिस सबसे आम कारण होता है। बढ़ते बच्‍चों और छोटे बच्‍चों में यह समस्‍या सबसे ज्‍यादा देखने को मिलती है। लेकिन कई बार बड़े लोग को भी इस समस्‍या का सामना करना पड़ता है। इस वजह से आपको पेशाब करते समय तेज दर्द होता है साथ ही खून आने लगता है।

4) ब्लैडर कैंसर (Bladder Cancer) ब्लैडर कैंसर में की गई एक स्टडी के अनुसार यह कैंसर ज्यादातर 60 साल से ऊपर उम्र की पुरुषों को होता है। ऐसा नहीं है कि यह केवल पुरुषों को ही होता है ब्लिक यह महिलाओं में ज्यादा पाया गया है। ब्लैडर का कैंसर होने पर पेशाब करते समय खून आता है। 

5) प्रोस्टेट ग्लैंड का बढ़ना (Prostate Gland) प्रोस्टेट ग्लैंड पुरुषों में पाया जाता है। कई कारणों से जब प्रोस्टेट ग्लैंड के भीतर के टिश्यूज बढ़ने लगते हैं तो यह एनलार्ज होकर यूरिन के फ्लो में रुकावट डालता है। इससे यूरिन ट्रैक्ट, ब्लैडर या किडनी में प्रॉब्लम हो सकती है। ये बीमारी है जो 50 वर्ष से ऊपर लगभग दो में से एक पुरुष को होती है। अगर आपकी प्रोस्टेट ग्लैंड की साइज़ बढ़ गई है तो पेशाब करते समय तेज दर्द होता है और खून आता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खेमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब