लाइव न्यूज़ :

हार्ट अटैक से एक महीने पहले ही ये 6 लक्षण कर देते हैं आपको अलर्ट, जान लें जरूर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 12, 2021 16:15 IST

अगर आपको भी नजर आते हैं यह 6 लक्षण तो सावधान हो जाएं, क्योंकि आप हार्ट अटैक के शिकार हो सकते हैं...

Open in App
ठळक मुद्देदिल के दौरे का असर लोगों पर अलग-अलग पड़ सकता है।आमतौर पर हार्ट अटैक 10-15 मिनट तक रहता है।इस दौरान व्यक्ति को तेज़ सीने में दर्द होता है।

हार्ट अटैक से 1 महीने पहले कुछ ऐसे लक्षण सामने आते हैं, जो आपको इस गंभीर बीमारी के प्रति अलर्ट करते हैं। ये लक्षण आपको बताते हैं कि आपके दिल को खतरा है। आप हार्ट अटैक का शिकार हो सकते है। तो आइए, जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

थकान

कोलेस्ट्रॉल के कारण हृदय धमनियां संकुचित हो जाती हैं और दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसके चलते आपको जल्द ही थकान महसूस होने लगती है। आलम ये रहता है कि कई बार रात में अच्छी नींद के बावजूद आप दिनभर आलस महसूस करते हैं।

सूजन

दिल को शरीर के सभी हिस्सों तक रक्त पहुंचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, तो ऐसे में शिराएं फूल जाती हैं। इस स्थिति में उनमें सूजन आने लगती हैं, जिसका असर आपके पैर के पंजों के अलावा होठों पर भी देखने को मिल सकता है।

हार्ट अटैक से पहले आपको लंबे वक्त से सर्दी की समस्या रह सकती है।

सर्दी

लंबे समय तक सर्दी या इससे जुड़े लक्षणों का बना रहना भी दिल के दौरे की ओर इशारा करता है। इस संकेत को आप जरा भी इग्नोर ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

सीने में असहजता

सीने में होने वाली किसी भी प्रकार की असहजता आपको दिल के दौरे का शिकार बना सकती है। इस दौरान आपको सीने में जलन के अलावा दबाव महसूस होने लगता है। इसके प्रति आपको सतर्क रहना होता है।

सांस लेने में तकलीफ

अगर आपको सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है, तो ये आपके लिए संकेत हो सकता है। दिल के सही तरीके से काम ना करने पर फेफड़ों तक आवश्यक मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिसके चलते सांस लेने में दिक्कत होती है।

चक्कर आने की वजह रक्त के संचार में बाधा हो सकती है।

चक्कर आना

दिल के कमजोर होने पर रक्त का संचार भी सीमित होता है। ऐसे में दिमाग तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता और आपको चक्कर आने लगते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब