लाइव न्यूज़ :

Healthy Diet Tips: धीरे-धीरे शरीर में विषैले पदार्थ जमा कर देती हैं ये 12 हेल्दी चीजें

By उस्मान | Updated: September 10, 2019 13:04 IST

Healthy Diet Tips: कच्चा पत्तेदार सलाद खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। कच्चा सलाद खाने से आपके शरीर में ई कोली नामका बैक्टीरिया प्रवेश कर सकता है और आपके पाचन तंत्र को खतरे में डाल सकता है।

Open in App

स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए बेहतर खान-पान बहुत जरूरी है। दुर्भाग्य यह है कि लोग आजकल अन्हेल्दी चीजों का अधिक सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना खाई जाने वाली कुछ हेल्दी चीजें भी बेहद खतरनाक होती हैं? एक्सपर्ट मानते हैं कि इन चीजों का सही तरीके से सेवन नहीं करने से फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं, ये चीजें धीरे-धीरे शरीर में ज़हर फैला सकती हैं और अन्य अंगों को प्रभावित कर सकती हैं।      

1) अंडे अंडा प्रोटीन का भंडार है और इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। लेकिन इसके ज्यादा फायदे आपको तभी मिलते हैं जब आप इसे उबालकर खाते हैं। हाफ फ्राई या हाफ बॉयल्ड अंडे खाने से आपको फूड पॉइजनिंग का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपको साल्मोनेला संक्रमण हो सकता है।

2) चिकनदूकान पर मिलने वाला पाइपिंग-हॉट रोटिसरी चिकन टेस्टी होता है लेकिन इसे गर्म होने पर खाना चाहिए। कुछ घंटों बाद इसे खाने से आपको समस्या हो सकती है। इसका कारण यह है कि ठंडा होने पर इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। 

3) पत्तेदार सलादकच्चा पत्तेदार सलाद खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। कच्चा सलाद खाने से आपके शरीर में ई कोली नामका बैक्टीरिया प्रवेश कर सकता है और आपके पाचन तंत्र को खतरे में डाल सकता है। इसलिए इसे खाने से पहले उबाल लें।

4) ट्यूनापकाने से पहले अगर मछली को सही तरीके से स्टोर नहीं किया गया, तो इसमें जहर फैलने लगता है जिसे खाना खतरनाक हो सकता है। खासकर ट्यूना मछली में यह खतरा अधिक होता है। इससे आपको पेट के रोग, चेहरे पर दाग-धब्बे, दाने और पसीना आना जैसी समस्या हो सकती है। 

5) कलेजीअधिकतर लोग कलेजी को हेल्दी फूड मानते हैं लेकिन इससे आपको नुकसान हो सकता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि इसमें कैंपिलोबैक्टर बैक्टीरिया पाया जाता है, जो काफी खतरनाक होता है और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

6) स्प्राउट्सइसे सबसे हेल्दी चीज माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे उमस वाले वातावरण में उगाया जाता है, जहां बैक्टीरिया पनपने का सबसे बड़ा खतरा होता है। इसलिए आपको इसे खाने से पहले अच्छी तरह उबाल लेना चाहिए। 

ये हेल्दी चीजें भी हैं नुकसानदायक आलू का सलाद, तरबूज, सेब का सिरका, खीरे, लाल राजमा जैसी चीजें भी सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनके गलत तरीके से सेवन से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब