Healthy Diet Tips: धीरे-धीरे शरीर में विषैले पदार्थ जमा कर देती हैं ये 12 हेल्दी चीजें
By उस्मान | Updated: September 10, 2019 13:04 IST2019-09-10T13:04:37+5:302019-09-10T13:04:37+5:30
Healthy Diet Tips: कच्चा पत्तेदार सलाद खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। कच्चा सलाद खाने से आपके शरीर में ई कोली नामका बैक्टीरिया प्रवेश कर सकता है और आपके पाचन तंत्र को खतरे में डाल सकता है।

Healthy Diet Tips: धीरे-धीरे शरीर में विषैले पदार्थ जमा कर देती हैं ये 12 हेल्दी चीजें
स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए बेहतर खान-पान बहुत जरूरी है। दुर्भाग्य यह है कि लोग आजकल अन्हेल्दी चीजों का अधिक सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना खाई जाने वाली कुछ हेल्दी चीजें भी बेहद खतरनाक होती हैं? एक्सपर्ट मानते हैं कि इन चीजों का सही तरीके से सेवन नहीं करने से फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं, ये चीजें धीरे-धीरे शरीर में ज़हर फैला सकती हैं और अन्य अंगों को प्रभावित कर सकती हैं।
1) अंडे
अंडा प्रोटीन का भंडार है और इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। लेकिन इसके ज्यादा फायदे आपको तभी मिलते हैं जब आप इसे उबालकर खाते हैं। हाफ फ्राई या हाफ बॉयल्ड अंडे खाने से आपको फूड पॉइजनिंग का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपको साल्मोनेला संक्रमण हो सकता है।
2) चिकन
दूकान पर मिलने वाला पाइपिंग-हॉट रोटिसरी चिकन टेस्टी होता है लेकिन इसे गर्म होने पर खाना चाहिए। कुछ घंटों बाद इसे खाने से आपको समस्या हो सकती है। इसका कारण यह है कि ठंडा होने पर इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
3) पत्तेदार सलाद
कच्चा पत्तेदार सलाद खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। कच्चा सलाद खाने से आपके शरीर में ई कोली नामका बैक्टीरिया प्रवेश कर सकता है और आपके पाचन तंत्र को खतरे में डाल सकता है। इसलिए इसे खाने से पहले उबाल लें।
4) ट्यूना
पकाने से पहले अगर मछली को सही तरीके से स्टोर नहीं किया गया, तो इसमें जहर फैलने लगता है जिसे खाना खतरनाक हो सकता है। खासकर ट्यूना मछली में यह खतरा अधिक होता है। इससे आपको पेट के रोग, चेहरे पर दाग-धब्बे, दाने और पसीना आना जैसी समस्या हो सकती है।
5) कलेजी
अधिकतर लोग कलेजी को हेल्दी फूड मानते हैं लेकिन इससे आपको नुकसान हो सकता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि इसमें कैंपिलोबैक्टर बैक्टीरिया पाया जाता है, जो काफी खतरनाक होता है और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
6) स्प्राउट्स
इसे सबसे हेल्दी चीज माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे उमस वाले वातावरण में उगाया जाता है, जहां बैक्टीरिया पनपने का सबसे बड़ा खतरा होता है। इसलिए आपको इसे खाने से पहले अच्छी तरह उबाल लेना चाहिए।
ये हेल्दी चीजें भी हैं नुकसानदायक
आलू का सलाद, तरबूज, सेब का सिरका, खीरे, लाल राजमा जैसी चीजें भी सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनके गलत तरीके से सेवन से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।


