लाइव न्यूज़ :

नाश्ते में ब्रेड जैम, पराठा नहीं खायें ये 5 प्रोटीन वाली चीजें, तेजी से बढ़ेंगे ताकत और खून

By उस्मान | Updated: November 6, 2019 06:54 IST

अध्ययन भी इस बात को मानते हैं कि नाश्ता नहीं करने वाली लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं।

Open in App

खाना हमेशा से एक ऐसा विषय रहा है जिसको लेकर सावधानी बहुत जरूरी है। आमतौर पर तो खाना किसी समय का भी हो ध्यान रखना पड़ता है लेकिन सुबह के नाश्ता का अपना अलग महत्व है। क्योंकि सुबह के खाना से हमें पूरे दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती है।

अध्ययन भी इस बात को मानते हैं कि नाश्ता नहीं करने वाली लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं। हम आपको सुबह के नाश्ते में क्या-क्या चीजें शामिल होनी चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।

1) मीठी चीजें

सुबह के समय कोई भी मीठी चीज अच्छी नहीं होती। सुबह के दौरान अधिक मीठा खाने से शुगर लेवल पर असर पड़ता है। दिन के खाने के बाद या रात के समय सही होता है लेकिन सुबह के समय कोई भी मीठी चीज खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।

2) पराठा 

अनाज खाना वैसे तो सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन सुबह के समय किसी भी तरह का अनाज खाना सही नहीं होता है। दरअसल अधिकतर अनाज में ग्लूटेन नाम का पदार्थ होता है जिसमें शुगर की मात्रा बहुत होती है। शुगर अमूमन सुबह के समय लेना अच्छा नहीं होता है।

3) मीट

अमूमन मीट जब कभी भी अधिक मात्रा में खाया जाए, तो सेहत को नुकसान पहुंचाता है लेकिन सुबह के समय यह बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। मीट में नाइट्रेट होता है और वह अधिक खाने से त्वचा की कई समस्याएं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

4) ब्रेड जैम

ब्रेड और जैम दोनों में ही फैट और शुगर की मात्रा बहुत होती है। इन दोनों का असर खून पर ठीक नहीं होता। ब्रेड के साथ अंडे खा लेना भी अच्छा रहता है लेकिन ब्रेड के साथ जैम स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है।

5) जूस और शेक

फ्रूट जूस वैसे तो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन सुबह के समय जूस पीना सही विचार नहीं है। दरअसल जूस में कई तरह के एसिड होते हैं, जो शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। बाकी मीठे फलों के जूस भी स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं।  

नाश्ते में खाएं ये हेल्दी चीजें

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको डायबिटीज, कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा हो सकता है। अगर आप भी मोटापे से पीड़ित हैं और तमाम कोशिश के बावजूद आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो संभव है आप एक बेहतर डाइट प्लान फॉलो नहीं कर रहे हों। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे है जिन्हें आपको अपने नाश्ते में शामिल करना चाहिए। इन चीजों से न केवल वजन कम करने में मदद मिलती है बल्कि आपको दिनभर के कामकाज के लिए भरपूर ऊर्जा और ताकत भी मिलती है। 

1) ओट्स इडली

इडली को सबसे हेल्दी फूड में गिना जा सकता है। अगर आपको भी सुबह ऑफिस  के लिए जल्दी निकलना पड़ता है और आप अपने लिए नाश्ता नहीं बना पाते वह कम समय में अपने लिए फटाफट ओट्स इडली तैयार कर सकते हैं। इसे आप ओट्स के साथ कुछ हेल्दी सब्जियों को डालकर भी हेल्दी बना सकते हैं। आप इसे सुबह दही के साथ भी खा सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहेगा। साथ ही भाप से बनी इस इडली को खाने से आपके  वजन भी नियंत्रण में रहेगा। 

2) अंडा पराठा

अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। इसलिए इन्हें नाश्ते में जरूर लेना चाहिए। अगर आप उबला हुआ अंडा या ऑमलेट खा कर उब चुके हैं तो आप झटपट अंडा पराठा बना कर खा सकते हैं। बस ध्यान देने वाली बात यह रखनी होगी कि आप पराठे को बनाते समय उस पर ज्यादा तेल ना लगाएं। अंडा-पराठा से आपको दिन भर एनर्जी मिलेगी साथ ही आपका वजन भी नियंत्रण में रहेगा। 

3) दलिया

दलिया को भी प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत कहा जाता है। सुबह उठकर नाश्ता बनाने के लिए आपके पास समय नहीं है तो आप दलिया बना सकते हैं। वैसे तो दलिया दो तरीके से बनाया जाता है। अगर आप दूध के साथ दलिया बना रहे हैं तो चीनी की जगह हनी का उपयोग करें और अगर आप नमकीन दलिया बना रहे हैं तो इसमें मसाला कम डालें। यह दोनों ही आपको दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी देने वाले होंगे। साथ ही आपके वजन को भी नियंत्रित करेंगे। 

4) सोया उत्तपम

सोया से बना यह उत्तपम ना सिर्फ खान में टेस्टी होते हैं बल्कि आपको दिन भर की एनर्जी भी देते हैं। हाई प्रोटीन के साथ बने इश उत्तपम से आपका वजन भी नियंत्रित होता है। इसे बनाते समय भी आप हरी सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5) बेसन चिल्ला

बेसन का चिल्ला भी सुबह के नाश्ते के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। ये ना सिर्फ आपको दिन भर की एनर्जी देगा बल्कि आपको भरपूर प्रोटीन भी देगा। इसे बनाकर  आप टिफिन में भी ले जा सकते हैं या बच्चों के लंज बॉक्स में भी पैक कर सकते हैं। बस इसे बनाते हुए भी ध्यान रखें कि ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत