लाइव न्यूज़ :

Health Tips: कोरोना से रिकवरी के बाद करवाना ना भूलें ये टेस्ट, कम से कम 3 महीने तक रहें बेहद सावधान

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 28, 2020 10:11 IST

कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां कोरोना संक्रमण से उबर चुके मरीज इसकी चपेट में फिर से आ गए। ऐसे में हम आपको इस लेख में जरूरी सावधानियां बता रहे हैं...

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से उबर चुके लोगों को भी फिर से संक्रमित होने का खतरा।कोरोना से उबरने के बाद कुछ टेस्ट कराने बेहद जरूरी।डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए ज्यादा खतरा।

भारत में रविवार (27 दिसंबर) तक संक्रमण के कुल मामले करीब 1 करोड़ 2 लाख हो गए हैं। इसके साथ ही अब तक 97 लाख से ज्यादा लोगों के ठीक होने से राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई है।

फेफड़ों का सिटी स्कैन करवाना बेहद जरूरी

भले ही 95 प्रतिशत से ज्यादा लोग देश में इस संक्रमण से उबर चुके हैं, लेकिन ऐसे लोगों को एहतियात रखना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों के मुताबिक जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं उन्हें फेफड़ों का सिटी स्कैन करवाना बेहद जरूरी है, ताकि समय रहते किसी अन्य परेशानी का पता चल सके।

कम से कम 3 महीनों तक रखें खास ख्याल

इस महामारी से उबर चुके लोगों को 3 महीने तक अपना खास ख्याल रखना चाहिए। डॉक्टर सलाह देते हैं कि इस दौरान उन्हें अधिक से अधिक विटामिन सी और डी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए, ताकि इम्युनिटी मजबूत हो।

अपनी आंखों को छूने से बचें, नाक और मुंह पर भी बगैर साफ किए हाथ ना लगाएं।

कोरोना मुक्त होने के बाद यह ना समझें कि आप इस बीमारी की चपेट में फिर से नहीं आ सकते। आपको फिर भी सतर्क रहना जरूरी है। मास्क और हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल के अलावा ऐसे लोगों को ये टेस्ट भी जरूर कराने चाहिए...

डी-डिमर टेस्ट (D-Dimer Test):

शोधों के मुताबिक कोरोना वायरस शरीर में खून को चिपचिपा कर कई जगह क्लॉट्स बनाने लगता है और इस कारण मरीज को थ्रांबोसिस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

इस टेस्ट में खून के ब्लॉकेज या खून के गाढ़े होने का पता लगता है, जो लोग पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल, बीपी या डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें खासतौर से इस टेस्ट को करवाने के लिए कहा जाता है।

छींकते और खांसते वक्त अपने मुंह के सामने टिश्यू/रुमाल जरूर रखें।

लिवर और किडनी की जांच (LFT, KFT Test):

कोरोना वायरस डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोगों को ज्यादा परेशानी में डाल सकता है, इसलिए अधिकतर मामलों में डॉक्टर कोरोना के मरीजों को किडनी और लिवर की जांच के लिए कह सकते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब