लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे आपके शरीर को खा रही हैं 10 खतरनाक बीमारियां, नाखून देखकर 5 सेकंड में ऐसे जानें

By उस्मान | Updated: December 12, 2019 16:34 IST

अलग-अलग बीमारी में नाखून का रंग पीला, नीला, भूरा आदि हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनाखून के बदलते रंग को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शरीर में कौन सी बीमारी हो रही हैअलग-अलग बीमारी में नाखून का रंग पीला, नीला, भूरा आदि हो सकता है

आपने नोटिस किया होगा कि जब आप डॉक्टर के पास जाते हैं, तो डॉक्टर सबसे पहले आपकी जीभ चेक करता है। दरअसल डॉक्टर जीभ देखकर कई रोगों के बारे में पता लगा सकते हैं। आपको बता दें कि सिर्फ जीभ ही नहीं, बल्कि शरीर के विभिन्न अंगों को देखकर कई विकारों का पता लगाया जा सकता है। अलग-अलग बीमारी में नाखून का रंग पीला, नीला, भूरा आदि हो सकता है। नाखून के बदलते रंग को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शरीर में कौन सी बीमारी हो रही है या हो चुकी है। चलिए जानते हैं कैसे। 

नाखून का रूखा होनावेबएमडी के अनुसार, यदि आपके नाखून में चमक नहीं है और वो देखने में रूखे व कमजोर लगते हैं, तो थायराइड जैसी समस्या से ग्रसित होने का संकेत होता है। रूखे व कमजोर नाखून होने के कारण फंगल इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है।

मोटे नाखूनकुछ लोगों के नाखून बहुत मोटे होते हैं जिन्हें काटने में परेशानी हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि नाखून का मोटा होना एक नहीं बल्कि कई बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं। नाखून का मोटा होना डायबिटीज, फेफड़ों में इन्फेक्शन, अर्थराइटिस आदि हो सकते हैं।

घुमावदार नाखूनजिन लोगों के नाखून घुमावदार होते हैं, उन लोगों को कोई न कोई अनुवांशिक रोग, लीवर संबंधी समस्या, हाइपोक्रोमिक एनीमिया का संकेत देने वाली काइलोंनाइचिया बीमारी भी हो सकती है। नाखून पर सफेद धब्बे होना यदि किसी के नाखून पर सफेद निशान या पूरे नाखून सफेद हो जाते हैं तो यह निशान व्यक्ति के लीवर या हृदय संबंधी समस्याओं के कारण हो सकता है। इसके अलावा यदि आपके नाखून के किनारे पर सफेद रंग की लाइन दिखाई देती है तो यह व्यक्ति को तनाव शरीर में पोषण की कमी का संकेत हो सकता है।

पीले नाखूनपीले नाखूनों के सबसे आम कारणों में से एक फंगल संक्रमण है। संक्रमण बढ़ने से नाखून नाखून मोटा और उखड़ सकता है। दुर्लभ मामलों में, पीले नाखून अधिक गंभीर स्थिति का संकेत दे सकते हैं जैसे कि गंभीर थायराइड रोग, फेफड़े की बीमारी, डायबिटीज या सोरायसिस।

नाखून में हल्का नीलापननीले रंग के साथ नाखून का मतलब है कि शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। यह फेफड़ों की समस्या का संकेत दे सकता है, जैसे कि वातस्फीति। कुछ दिल की समस्याओं को नीले रंग के नाखूनों के साथ जोड़ा जा सकता है।

नाखून का रंग भूरा होनाअगर आपके नाखून का रंग भूरा या बहुत ज्यादा गहरा है, तो थायराइड या शरीर में पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करता है। इसी तरह नाखून का रंग लाल होना ब्लड प्रेशर की समस्या की ओर इशारा करता है।

नाखून का रंग फीका होनानाखून में चमक न रहना, शरीर में पोषक तत्वों की कमी या इन्फेक्शन की ओर इशारा करता है। वहीं नाखून का नीला या ग्रे सा रंग होना शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छे से ना होने का संकेत देता है। नाखून का रंग पीला होना पीलिया, फंगल इन्फेक्शन, सिरोसिस बीमारी आदि की ओर इशारा करते हैं।

इस बात का रखें ध्यानअगर आपके नाखून भी कुछ इस तरह के हैं य उनमें किसी तरह का बदलाव नजर आता है, तो आपको बिना देरी किये डॉक्टर से मिलना चाहिए और जांच करानी चाहिए। इससे आपको समय रहते इलाज कराने में मदद मिल सकती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार